बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी फिल्म से ज्यादा बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित फेमिना ब्यूटी ऑवार्ड में अदा के हॉट लुक पर सभी की नजरें थम गईं। इस दौरान उनका यूनीक लुक चर्चा का विषय बना रहा।
अखबार लपेटकर अदा शर्मा बोल्ड लुक में आईं नजर, यूजर्स बोले- 'तुमने तो रणवीर को भी किया फेल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अदा ने इस दौरान न्यूजपेपर थीम ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने डीप नेक ड्रेस को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी कर रखा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ब्राइट आई मेकअप किया था जो उनके लुक पर काफी फब रहा था। उन्होंने अपने हेयर को ओपन किया हुआ था।
अदा का यह खूबसूरत ड्रेस फैज जरीवाला का डिजाइन किया हुआ है। उन्हें इस लुक के लिए जूही अली ने स्टाइल किया है। सोशल मीडिया पर अदा का यह लुक जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है, वहीं बहुत सारे लोगों को उनका ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आया।
Tag someone who would wear a newspaper dress💁💕 Last night for #nfba2019 . . Swipe swipe swipe 💕
A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah) on
अदा की इन तस्वीरों पर लोग भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- वैसे तो मैं अखबार नहीं पढ़ता, लेकिन ऐसा पेपर मिले तो मैं पूरा पढ़ूंगा। बहुत सारे यूजर्स ने तो उनकी तुलना रणवीर सिंह से ही कर डाली। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आपकी इस ड्रेस के आगे रणवीर भी फेल
एक यूजर ने रणवीर को टैग करते हुए लिखा- 'आप नंबर वन में रहना भाई, पीछे मत आना।' कमेंट्स का सिलसिला यहीं नहीं थमा। एक यूजर ने लिखा- मेरा मन पेपर फाड़कर समोसे रखने का कर रहा है।