आलिया भट्ट इस वक्त इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। एक के बाद एक फिल्म में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के बाद आलिया ने फिल्म 'राजी' से ज्यादातर सारे अवॉर्ड्स को अपने नाम किया। वह एक बेहतरीन अदाकारा के साथ-साथ फैशनेबल और स्टाइलिश भी हैं। सोशल मीडिया पर उनके जिम लुक से लेकर रेड कार्पेट लुक हर तरफ छाए रहते हैं।
मैगजीन के कवर पर दिखा आलिया का सिजलिंग अवतार, मैटल साड़ी में लग रहीं बला की खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया हाल ही में Grazia India के अप्रैल इश्यू के कवर पर दिखीं, जिसमें उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल भी देखने लायक था। कवरपेज के लिए आलिया ने प्याजी कलर की मैटल साड़ी पहनी हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
A post shared by GRAZIA India (@graziaindia) on
अपने लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने लाइट मेकअप के साथ बालों को खुला किया हुआ है। इसके साथ उन्होंने कोई ज्वैलरी पेयरअप नहीं की हैं। आलिया का यह सिंपल सा लुक भी बेहद शानदार लग रहा है।
आलिया को इस लुक के लिए Pasham Alwani ने स्टाइल किया है। उनकी यह खूबसूरत साड़ी Rimzim Dadu के कलेक्शन से है। मैगजीन के कवर पेज पर बहुत कम बार ही कोई साड़ी में नजर आता है, लेकिन आलिया ने इतनी खूबसूरती के साथ इस साड़ी को कैरी किया है कि इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।
आलिया की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म 'कलंक' रिलीज होने वाली है। इसके बाद वो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर हैं।