{"_id":"5cb6b6e3bdec2213ee5d5bcd","slug":"alia-bhatt-looks-stunning-in-her-latest-pictures-in-saree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की खबरों के बीच साड़ी में आलिया का लुक वायरल, फैंस बोले- रणबीर के प्यार का असर","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
शादी की खबरों के बीच साड़ी में आलिया का लुक वायरल, फैंस बोले- रणबीर के प्यार का असर
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 'उड़ता पंजाब', 'हाइवे' और 'राजी' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं और अब वह अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस से लोगों के दिल में खास जगह बना रही हैं। उनका हर लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। लड़कियां उनके ड्रेसिंग सेंस को करीब से फॉलो कर रही हैं। वह जो पहनती हैं बाजार में वह ट्रेंड बन जाता है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन में जुटी हैं।
2 of 5
कलंक के प्रमोशन के दौरान हर इवेंट में उनका लुक बेहतरीन था। उन्होंने ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट पहने और हर किसी में वह शानदार नजर आईं। उन्होंने हर आउटफिट को बहुत अच्छे से कैरी किया। अब तक उनके जितने लुक सामने आए उनमें वह ज्यादातर सूट पहने नजर आईं। अभी आलिया ने कुछ नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह साड़ी पहनें बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
3 of 5
अपने इस लुक के लिए आलिया ने लाइट ग्रीन और रेड कलर की बंधेज साड़ी पहनी है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक लगा रखी है। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर टीका लगाया हुआ है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बात करें आलिया के हेयरस्टाइल की तो उन्होंने पोनीटेल बना रखी है। सोशल मीडिया पर आलिया के इस लुक को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों में एक घंटे के अंदर 6 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें आलिया का यह लुक दीपिका पादुकोण का कॉपी लग रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आपने दीपिका को कॉपी तो किया, लेकिन आप में वो ग्रेस नहीं नजर आ रहा। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- रणबीर के प्यार का पूरा असर दिख रहा है। बता दें, आलिया के इससे पहले भी कई लुक्स को लोगों ने दीपिका का कॉपी बताया था। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल भी किया गया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।