{"_id":"5c4ea114bdec22128b558c76","slug":"amit-thackeray-wife-mitali-borude-copy-deepika-padukone-look-for-her-wedding-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज ठाकरे की बहू ने दीपिका के ऐसे लुक को किया कॉपी, जिस पर यूजर्स ने किया था जमकर ट्रोल","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
राज ठाकरे की बहू ने दीपिका के ऐसे लुक को किया कॉपी, जिस पर यूजर्स ने किया था जमकर ट्रोल
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amit Thackeray Mitali Borude
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे फैशन डिजाइनर मिताली बारुदे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी रविवार को परिवार और रिश्तेदारों के बीच संपन्न हुई। इसके बाद शाम को ठाकरे परिवार ने रिसेप्शन रखा जिसमें नेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। रिसेप्शन में राज ठाकरे के बटे और बहू दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे।
2 of 5
Amit Thackeray Mitali Borude
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें हर तरफ फैली हुई हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं रिसेप्शन के लिए अमित ठाकरे ने व्हाइट शर्ट के ऊपर वेल्वेट पर्पल कलर का कोट और ब्लैक कलर की पैंट कैरी की हुई है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि रिसेप्शन लुक में अमित बेहद शानदार लग रहे हैं।
3 of 5
Amit Thackeray Mitali Borude
- फोटो : instagram
वहीं मिताली के लुक की बात करें तो उन्होंने डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी के कलेक्शन से खूबसूरत लहंगा पहना है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने डायमंड ज्वैलरी के साथ बालों को खुला कर रखा था। इसके साथ ही फ्लोवर मल्टीपल कलर लहंगे के साथ उन्होंने डीप नेक ब्लाउज के साथ नेट का दुपट्टा कैरी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amit Thackeray Mitali Borude
- फोटो : instagram
मिताली के इस लुक की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, रिसेप्शन में उन्होंने जो लहंगा पहना है वही सेम लहंगा दीपिका ने अपनी शादी के पोस्ट फंक्शन में पहना था। सोशल मीडिया पर लोग दोनों के लुक की तुलना कर रहे हैं। बता दें, दीपिका के इस लुक के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने फ्लोवर मल्टीपल कलर लहंगे के साथ डीप नेक ब्लाउज के साथ नेट दुपट्टा को चुना था, लेकिन इस लुक के साथ उन्होंने जो हेयर स्टाइल बना रखा था उसके कारण उन्हें ट्रोल होना पड़ा था। फैंस को उनका यह हेयर स्टाइल बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।