फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक शख्स: 3 दिन तपस्या, 30 कंटेस्टेंट पर मेहनत और नतीजा, अनुकृति वास बनीं मिस इंडिया

Wed, 27 Jun 2018 03:14 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Amritraj trained 30 contestant including Anukreethy Vas before miss india 2018 grand finale
Anukreethy Vas
तमिलनाडु की अनुकृति वास के 'फेमिना मिस इंडिया 2018' का खिताब जीतने के पीछे उनकी खूबसूरत सोच के साथ-साथ एक शख्स की मेहनत भी शामिल है। 19 साल की अनुकृति ने 19 जून 2018 को 30 कंटेस्टेंट को हराकर देश की सबसे सुंदर महिला का खिताब जीता। किसी भी खिताब को हासिल करने का सफर आसान नहीं होता। अनुकृति के लिए भी इस मुश्किल पल को आसान बनाने के पीछे एक खास शख्स योगी डॉक्टर अमृतराज का हाथ है जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। इन्होंने 30 कंटेस्टेंट पर 3 दिनों तक मेहनत की और उन्हें प्रतियोगिता के तनाव को सहने के लिए तैयार किया। 

 
Amritraj trained 30 contestant including Anukreethy Vas before miss india 2018 grand finale
Anukreethy Vas
मिस इंडिया की प्रतियोगिता के लिए कंटेस्टेंट को एक खास ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें उनकी फिटनेस का भी ख्याल रखा जाता है। इस ट्रेनिंग में न केवल कंटेस्टेंट के तौर-तरीकों बल्कि दिमागी तनाव को दूर करने की भी कोशिश की जाती है। फाइनल मुकाबले के पहले इन प्रतियोगियों के लिए तीन दिन की वर्कशॉप हुई। यह वर्कशॉप डॉक्टर अमृतराज की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस वर्कशॉप में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी कंटेस्टेंट को योग, प्रणायाम और ध्यान के द्वारा तनाव को कम करने की कोशिश की गई। 
Amritraj trained 30 contestant including Anukreethy Vas before miss india 2018 grand finale
Anukreethy Vas
डॉक्टर अमृतराज ने इस वर्कशॉप के दौरान अनुकृति वास सहित सभी 30 सुंदरियों को दिमागी तौर पर मजबूत रहने की क्लास दी। इस ट्रेनिंग के तीन सेशन हुए जो करीब दो घंटे तक चले। इस सेशन के दौरान डॉक्टर अमृतराज ने कंटेस्टेंट को बताया कि कैसे तनाव के बीच सकारात्मक रवैया बनाए रखना चाहिए। इसके साथ ही बताया कि किसी भी व्यक्ति की आंतरिक सुंदरता क्या होती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amritraj trained 30 contestant including Anukreethy Vas before miss india 2018 grand finale
anukreethy vas
योगी डॉक्टर अमृतराज मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के अलावा पूर्व राष्ट्रपति श्रीमति प्रतिभा पाटिल के भी योग गुरू हैं। योगी अमृतराज जी आरोग्यधाम परिवार राकेश अग्रवाल और नीलम अग्रवाल के सुपुत्र हैं। आपको बता दें, अनुकृति ने ताज पहनने के बाद अपना अनुभव बताते हुए कहा था कि 'उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वह मिस इंडिया 2018 बन चुकी हैं। काफी लंबे समय से वह इसका सपना देख रही थीं। वह इस बेहतरीन समय को जीना चाहती थीं। उन्होंने हर दिन इस ताज को छूने की चाह रखी थी और अब ये उनका हो चुका है।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed