{"_id":"5c456727bdec222c5723287a","slug":"ananya-and-janhvi-made-the-shutters-fly-with-their-stylish-look-at-punit-malhotra-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुनीत मल्होत्रा की पार्टी में अनन्या और जाह्नवी दिखीं बेस्ट, सोनाक्षी की ड्रेस ने नहीं किया इम्प्रेस","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
पुनीत मल्होत्रा की पार्टी में अनन्या और जाह्नवी दिखीं बेस्ट, सोनाक्षी की ड्रेस ने नहीं किया इम्प्रेस
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: shubham
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
puneet malhotra party
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'आई हेट लव स्टोरी' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने शनिवार को अपने बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में बी टाउन से जुड़ी तमाम हस्तियों ने शिरकत की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर के लुक की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
2 of 5
Janhvi Kapoor, Khushi Kapoor
- फोटो : instagram
पार्टी में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हमेशा की तरह अपनी ड्रेसेज को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आईं। सोशल मीडिया पर लोग दोनों के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान खुशी कपूर ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ प्रिंटेड ब्लेजर के साथ मैचिंग स्कर्ट पहन रखी थी। वहीं, जाह्नवी मिनी डेनिम स्कर्ट के साथ व्हाइट कलर के टॉप में नजर आईं।
3 of 5
ananya pandey
अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सभी को दीवाना बना चुकी अनन्या पांडे ने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान उन्होंने बॉटल ग्रीन वेलवेट क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग ट्राउजर कैरी कर रखा था, जो उन पर काफी फब रहा था। उनका यह ड्रेस कनिका गोयल के कलेक्शन से था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Malaika Arora
- फोटो : Viral Bhayani
पार्टियों की शौकीन मलाइका अरोड़ा इस बार फिर अपने ड्रेसिंग सेंस से सबको इम्प्रेस करने में कामयाब रहीं। पार्टी में उन्होंने गोल्डन कलर की शिमर ड्रेस कैरी कर रखी थी, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग गोल्डन कलर के फुटवियर पहन रखे थे।
विज्ञापन
5 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
आखिर में हम बात करेंगे सोनाक्षी सिन्हा की। इस बार वह अपनी ड्रेस से लोगों को इम्प्रेस नहीं कर पाईं। पार्टी में उन्होंने रेड और पिंक कलर का सेक्विन शॉर्ट ड्रेस कैरी रखा था, जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।