फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार बांधनी लहंगे को काटकर बनी ईशान की यह लाल शर्ट, राजस्थानी छोरा बनने के लिए किए ये 5 काम

Mon, 23 Jul 2018 01:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
Bandhani Lehnagas Were Used To Make Ishaan Khatter Red Shirt In Film Dhadak
Ishaan Khatter
मराठी ब्लॉकबस्टर 'सैराट' की तुलना में 'धड़क' भले ही कमजोर मानी जा रही हो, मगर इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फिल्म के स्टाइलिस्ट्स ने शानदार काम किया है। फिल्म के लीड एक्टर्स जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को राजस्थानी लुक देने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म की कहानी उदयपुर में रहने वाले लड़का और लड़की की थी। लिहाजा उनके कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज तक में मेवाड़ी टच नजर आया।
Bandhani Lehnagas Were Used To Make Ishaan Khatter Red Shirt In Film Dhadak
Ishaan Khatter
फिल्म के गाने 'पहली बार है' में ईशान खट्टर ने लाल रंग की शर्ट पहनी। राजस्थान में आमतौर पर लड़के ऐसी ही रंग-बिरंगी कमीज में नजर आते हैं। ईशान की इस आइकॉनिक शर्ट को बनाने के लिए पूरे चार बांधनी प्रिंट के लहंगे का इस्तेमाल किया गया। यही नहीं, ईशान के लिए एक ही डिजाइन की चार लाल रंग की शर्ट बनाई गई।
Bandhani Lehnagas Were Used To Make Ishaan Khatter Red Shirt In Film Dhadak
Ishaan Khatter
जब आप फिल्म के गाने 'पहली बार है' को गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि ईशान खट्टर दो बार पानी में छलांग लगाते हैं। उन दोनों शॉट के लिए कई रीटेक लेने पड़े थे। लिहाजा, फिल्म के मेकर्स ने कुल चार एक जैसी शर्ट बनवाई ताकि जब भी नया शॉट लेना हो, एक साफ-सुथरी शर्ट तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bandhani Lehnagas Were Used To Make Ishaan Khatter Red Shirt In Film Dhadak
Ishaan Khatter
वेबसाइट 'पीपिंगमून' की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'धड़क' में अपने लुक के लिए जाह्नवी और ईशान ने खुद राजस्थान में शॉपिंग की। उनके साथ फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Bandhani Lehnagas Were Used To Make Ishaan Khatter Red Shirt In Film Dhadak
Dhadak
दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान में लड़के भी अपने कान छिदवाते हैं। इसलिए 'मधु' का किरदार निभाने के लिए ईशान ने भी कान में छेदकवाई। यही नहीं, दोनों एक्टर्स ने अपनी बोली में मेवाड़ी टोन भी लाने की ट्रेनिंग ली। वे दोनों उदयपुर के लोगों से भी बातें करते थे ताकि वह 'मधु' और 'पार्थवी' के किरदार को बढ़िया से निभा पाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed