{"_id":"5c0fb9f4bdec22419677f07f","slug":"beyonce-wears-indian-designers-at-isha-ambani-pre-wedding-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशा अंबानी के लिए बियॉन्स ने बदला अपना रूप, 15 करोड़ लेने के बाद पहने ये इंडियन कपड़े","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
ईशा अंबानी के लिए बियॉन्स ने बदला अपना रूप, 15 करोड़ लेने के बाद पहने ये इंडियन कपड़े
Wed, 12 Dec 2018 12:05 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
beyonce
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे अमीर अंबानी परिवार की इकलौती बेटी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाए हुए हैं। उदयपुर में हुए इस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से सिलेब्स पहुंचे थे। इस सेरेमनी में न सिर्फ बॉलीवुड हस्तियों ने जमकर डांस किया, बल्कि अमेरिकी सिंगर बियॉन्स ने भी स्टेज परफॉर्मेंस से आग लगा दी।
2 of 5
beyonce
- फोटो : file photo
संगीत सेरेमनी के दौरान परफॉरमेंस में बियॉन्स तीन लुक में नजर आई थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपने इन तीनों लुक के लिए भारतीय डिजाइनर को चुना। उनकी तीनों ड्रेस तीन अलग-अलग डिजाइनर ने डिजाइन की थीं। आइए जानते हैं तीनों डिजाइनर्स के बारे में...
3 of 5
beyonce
- फोटो : file photo
सबसे ज्यादा बियॉन्स का रेड लुक सुर्खियों में रहा। उन्होंने रेड हाई थाई गाउन मिरर पहना था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मांग टीका और बड़े-बड़े झुमके पहने थे। भारतीय लुक में उन्हें देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान हो गया था। उनका यह ड्रेस फेमस डिजाइनर अबु जानी और संदीप घोसला ने डिजाइन किया था।
दूसरे लुक के लिए बियॉन्स ने गोल्डन कलर के बॉडीसूट के साथ मैचिंग बूट पहने हुए थे। इस ड्रेस में भी वह बेहद जबरदस्त लग रही थीं। उनका यह खूबसूरत ड्रेस डिजाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के कलेक्शन में से है। खबरों की मानें तो बियॉन्स ने इस एक रात की परफॉर्मेंस के लिए 15 करोड़ रुपए लिए हैं।
तीसरे लुक के लिए बियॉन्स ने रेड और ब्लैक कलर का स्विम सूट पहना है, जिसमें 850 क्रिस्टल्स लगाए गए हैं। इन क्रिस्टल्स में नीले रंग के रूबी, पन्ना जैसे स्टोन्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस ड्रेस में 150 एलिफेन्ट साइज पर्ल और ट्राइबल्स मोती भी लगे थे। उनका यह ड्रेस डिजाइनर शिवान और नरेश ने तैयार किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।