दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के कान फेस्टिवल (Cannes 2019) के अलग-अलग लुक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सबसे पहले दीपिका ने ब्राउन और क्रीम गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी, इसके बाद उन्होंने अपने कई लुक्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए। सभी में वह शानदार नजर आ रही थीं।
Cannes में 'तोता' ही नहीं 'डायनासोर' से भी दीपिका की हो चुकी है तुलना, ये तस्वीरें हैं सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब फ्रांस से दीपिका का दूसरा रेड कारपेट लुक सामने आया, जिसमें वह लाइम ग्रीन कलर के गाउन में नजर आईं। दीपिका के इस ड्रेस को Giambattista Valli ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस के साथ दीपिका ने साटन रोज पिंक स्कार्फ बैंड से टीमअप किया हुआ है। उनका यह Headwear Emily London कलेक्शन से है।
दीपिका के दूसरे लुक की तरह यह भी मिनटों में वायरल होने लगा। सोशल मीडिया पर फैंस को उनका यह लुक कोई खास नहीं लगा। यूजर्स उनके लुक की तुलना तोते से कर रहे हैं। वहीं बहुत सारे लोगों ने दीपिका के लुक को रणवीर से इंस्पायर भी बताया।
I love Deepika Padukone! No doubt. But her Cannes pink dress reminded me of Dilophosaurus from the Jurassic Park.
— Preejashini (@Preejashini) May 12, 2018
Resemblance? 😂#DeepikaAtCannes #Cannes2018 pic.twitter.com/FL7Ut2bcmf
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभा रही हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।