दीपिका पादुकोण 72वां कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने गई हुई हैं। फ्रांस से दीपिका का कल रेड कारपेट लुक सामने आया था, जिसमें उन्होंने जबरदस्त एंट्री के साथ हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके बाद दीपिका ने आज एक के बाद एक लुक अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किए हैं। खास बात यह है कि सभी में वह जबरदस्त नजर आ रही हैं।
Cannes 2019: व्हाइट गाउन के बाद झीने टॉप में दीपिका ने बिखेरा जलवा, काली ड्रेस नहीं जमा पाई रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने इस लुक के लिए दीपिका ने व्हाइट नेट का टॉप और पैंट कैरी की है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कॉफी कलर की लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप किया हुआ है।
day 2, look 3... #Cannes2019 @philosophyofficial
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
ट्रांसपेरेंट टॉप में दीपिका बेहद बोल्ड नजर आ रही है, लेकिन उन्होंने अपने इस लुक को इतनी खूबसूरती के साथ कैरी किया है कि हर कोई उनके इस लुक की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहा। दीपिका का यह ड्रेस Lorenzo Serafini के Philosophy कलेक्शन से है।
A post shared by Philosophy di Lorenzo Serafini (@philosophyofficial) on
एक तस्वीर में वह ब्लू और व्हाइट स्ट्राइप्ड पैंट सूट में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ऑरेंज कलर की हील्स पहन रखी है। दीपिका का ये बॉसी अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
day 2, look 1... #Cannes2019 @loewe
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
बात करें तीसरे लुक की तो इसमें दीपिका ने ब्लैक और नियॉन ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग सनग्लास भी लगा रखा है। फैंस को दीपिका की यह ड्रेस उनके रेड कारपेट लुक और दूसरे लुक की तुलना में इतनी
day 2, look 2... #cannes2019 @off____white
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
खास नहीं लगी।