कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में हिना खान (Hina Khan) ने धमाकेदार डेब्यू किया। सोशल मीडिया पर उनके रेड कारपेट लुक की तस्वीरें हर तरफ छाई हुई हैं। इसके लिए उन्होंने शिमरी गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आई थीं।
Cannes 2019: ट्रांसपेरेंट गाउन के बाद हिना खान का दूसरा लुक आया सामने, यूजर्स बोले- तबाही मचा दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हिना का दूसरा लुक सामने आया है। इस लुक के लिए हिना ने लेवेंडर कलर की स्टाइलिश मैक्सी ड्रेस पहनी है। उनकी यह ड्रेस रेड Armine Ohanyan कलेक्शन से है। हिना की इस पूरी ड्रेस पर चैकर्ड डिटेलिंग है।
हिना की इस कॉलर मेक्सी ड्रेस पर ब्लैक बेल्ट है। कुल मिलाकर हिना पर यह ड्रेस काफी फब रही है। अपने लुक को पूरा करने के लिए हिना ने हाईलाइटेड चीक्स के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी है।
Believe in your dreams @festivaldecannes .
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
बात करें हिना के मेकअप की तो उन्होंने हाई बन बना रखा है। अपनी इस खूबसूरत ड्रेस के साथ उन्होंने स्ट्रेपी हील्स टीमअप की हुई हैं। हिना ने अपनी इन तस्वीरों को खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
सोशल मीडिया पर फैंस को हिना का यह लुक काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- तबाही मचा दी हिना दी। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हिना के इस लुक को क्लासी बताया।