फ्रांस के रिवेरा में चल रहे 72वें Cannes फिल्म फेस्टिवल में सभी सेलेब्स एक से बढ़कर एक डिजाइनर ड्रेस पहन जलवे बिखेर रहे हैं। इसी बीच फ्रेंच एक्ट्रेस मेलिटा टॉस्कन डू प्लांटियर ने अपने रेड कारपेट लुक के लिए भारतीय डिजाइनर की ड्रेस को चुना। उनकी यह ड्रेस और किसी ने नहीं मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन की है।
Cannes रेड कारपेट के लिए फ्रांस की इस एक्ट्रेस ने पहनी इंडियन डिजाइनर की ड्रेस, देखते रह गए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड कारपेट पर मेलिटा ने आइवरी वाइट कलर का सिल्क पोट्रेट गाउन कैरी किया था, जो उन पर बेहद खूबसूरत लग रहा था। मेलिटा के गाउन पर फ्लोरल वर्क किया हुआ था।
View this post on Instagram
A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on
अपने लुक को पूरा करने के लिए मेलिटा ने हाई पफ बन के साथ इमरेल्ड ग्रीन कलर की ड्रॉप इयररिंग्स और मैंचिंग क्लच कैरी किया हुआ था।
ओवरऑल मेलिटा का यह लुक काफी सिंपल और एलिगेंट था। रेड कारपेट पर इस गाउन को पहनने से पहले मेलिटा की इस गाउन के साथ तस्वीर सामने आ चुकी थीं।
View this post on Instagram
A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on
दरअसल सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें मेलिटा इस गाउन के साथ तस्वीर में दिख रही हैं। बता दें, मेलिटा का भारतीय फिल्मों से भी कनेक्शन है। भारत की अवॉर्ड विनिंग फिल्म मसान की वह को-प्रड्यूसर थीं।