अजय जैसे अब दिखते हैं हमेशा से वैसे नहीं थे। शुरुआत में वो काफी चिकने यानि हमेशा क्लीन शेव रखते थे।
अपने करियर के शुरुआती 10 सालों में अजय ने अपने लुक में ज्यादा बदलाव नहीं किए।
अगर लुक में बदलाव की बात की जाए तो इनका लुक बदला सबसे पहले भगत सिंह के किरदार के लिए 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में। इसके बाद अजय लगभग अपने हर फिल्म में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहे।
वैसे आपको बता दें कि अजय टैटू के दीवाने हैं। इनकी छाती पर गणेश जी और ओम का टैटू है। इन्होंने अपने बेटे के नाम का भी एक टैटू बनवा रखा है।
फैशन और लुक्स के मामले में बदलाव की शुरूआत उन्होंने अपने बालों से शुरू की। उन्होंने अलग-अलग हेयर स्टाइल भी ट्राई किए।