Cannes में धमाकेदार डेब्यू करने के बाद हिना खान इन दिनों स्विट्जरलैंड में मस्ती कर रही हैं। हिना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर भी की हैं, जिसमें उनके स्टनिंग लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है।
Cannes में सुर्खियां बटोरने के बाद स्विट्जरलैंड में कहर ढा रहीं हिना, पहनी एक से बढ़कर एक ड्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन लेटेस्ट तस्वीरों में हिना ने बेबी पिंक और नेवी स्ट्रीप्ड वन शोल्डर जंपसूट पहना हुआ है, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हिना के जंपसूट की वेस्ट पर बेल्ट लगी है जिसे उन्होंने बो स्टाइल में बांध रखा है।
अपने लुक को पूरा करने के लिए हिना ने कैट आई सनग्लास के साथ पर्ल ड्रॉप ईयरिंग्स कैरी किए हुए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ सिल्वर स्नीकर्स टीमअप किए हुए थे। हिना का ओवरऑल लुक काफी ग्लैमरस लग रहा था।
Vibe high and the magic around you will unfold🙃
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
हिना ने लाइट मेकअप के साथ हेयरस्टाइल में सॉफ्ट कर्ल्स किए हुए थे। इससे पहले हिना ने स्विट्जरलैंड से कुछ और तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें वह बेबी पिंक प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में नजर आई थीं। अपने इस लुक को उन्होंने पिंक हेयर बैंड और येलो सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था।
अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली हिना ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर जमकर जलवे बिखेरे थे। सिल्वर मैटेलिक गाउन में तो उन्होंने महफिल लूट ली थी।