दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन जब कांस के रेड कार्पेट पर आईं तो हर किसी की नजरे सिर्फ उन्ही पर टिक गई। इस मौके पर ऐश्वर्या किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। ऐश्वर्या ने अपने पहले दिन डिजाइनर माइकल सिन्को के डिजाइनर ब्लू कलर के ब्रोकेड बॉल गाउन को पहना। इस गाउन के साथ अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए ऐश्वर्या राय ने किसी जूलरी का सहारा लेना ठीक नहीं समझा। ऐश्वर्या इस गाउन में एक प्रिंसेस लग रही थी। हर कोई हैरान था कि ऐश्वर्या राय वक्त के साथ-साथ कैसे अपनी उम्र को मात दे रही हैं। ऐश्वर्या इस फेस्टिवल में 16वीं बार हिस्सा ले रही हैं। वो यहां कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियाल पेरिस का प्रतिनिधित्व करने पहुंची हैं ।
Cannes 2017: अपने लुक और स्टाइल से 'भारतीय सिंड्रेला' ऐश्वर्या राय बच्चन ने जीता सबका दिल
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Sat, 20 May 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन