फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशा के रिसेप्शन में हर तरफ छाई रहीं अंबानी परिवार की होने वाली बहू, आकाश नहीं हटा पाए नजरें

Sat, 15 Dec 2018 12:48 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 15 Dec 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Isha Ambani Anand Piramal reception Shloka mehta stuns is a pink and red lehenga
shloka mehta - फोटो : instagram
शादी के बाद ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का रिसेप्शन मुंबई के जियो गार्डन में हुआ। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स से लेकर राजनेता शामिल हुए। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस रिसेप्शन की तस्वीरें छाई हुई हैं, जिसमें ईशा बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Isha Ambani Anand Piramal reception Shloka mehta stuns is a pink and red lehenga
isha ambani - फोटो : file photo
इस दौरान ईशा अंबानी ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था, वहीं ईशा के पति आनंद पीरामल ब्लैक कलर के सूट-बूट में जंच रहे थे। ईशा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स और हाथों में बैंगल्स पहनी हुई हैं। उनका यह Valentino कलेक्शन में से है।
Isha Ambani Anand Piramal reception Shloka mehta stuns is a pink and red lehenga
shloka mehta - फोटो : instagram
रिसेप्शन पार्टी में ईशा और आनंद के अलावा जो शख्स लाइम लाइट में रही वो थीं अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता। यूं तो अंबानी परिवार को कोई भी फंक्शन हो उसमें ईशा और उनकी मां नीता लाइमलाइट में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार श्लोका अपनी ड्रेस और लुक की वजह से चर्चा में आ गईं। हर किसी की निगाहें उन पर टिकी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani Anand Piramal reception Shloka mehta stuns is a pink and red lehenga
shloka mehta - फोटो : instagram
पार्टी में श्लोका ने रेड और पिंक कलर का फ्लोरल इम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्ड और डायमंड का नेकलेस और साथ में माथे पर टीका भी सजाया हुआ था। इसके साथ ही माथे पर लाल बिंदी और रेड कलर की लिपस्टिक, उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था।
विज्ञापन
Isha Ambani Anand Piramal reception Shloka mehta stuns is a pink and red lehenga
shloka mehta - फोटो : instagram
वहीं, बात करें आकाश अंबानी की तो उन्होंने भी श्लोका से मैच करते हुए रेड शेरवानी पहनी हुई थी। तस्वीरों से आपको अंदाजा हो जाएगा कि दोनों एक दूसरे के साथ कितने प्यारे लग रहे थे। बता दें, रिसेप्शन में नीता अंबानी और श्लोका मेहता के बीच खास बॉन्डिंग भी देखने को मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed