{"_id":"5c1203ffbdec221c9029c619","slug":"isha-ambani-and-anand-piramal-wedding-all-about-bride-and-groom-coordinated-outfits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशा अंबानी ने शादी के दिन प्रियंका चोपड़ा को किया कॉपी, इस एक चीज की वजह से लगी शहजादी जैसी खूबसूरत","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
ईशा अंबानी ने शादी के दिन प्रियंका चोपड़ा को किया कॉपी, इस एक चीज की वजह से लगी शहजादी जैसी खूबसूरत
Thu, 13 Dec 2018 12:32 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anand piramal and isha ambani
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अब पीरामल परिवार की बहू बन चुकी हैं। यह शाही शादी मुंबई स्थित अंबानी के घर एंटीलिया में धूमधाम से हुई, जिसमें नामी देसी और विदेशी मेहमान शामिल हुए। दुल्हन के लिबास में ईशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, वहीं आनंद भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। ईशा और आनंद की जोड़ी इतनी शानदार लग रही थी कि शायद ही वहां मौजूद लोगों में से किसी की नजर उन पर से हटी हो।
2 of 5
anand piramal and isha ambani
- फोटो : amar ujala
ईशा और आनंद दोनों ने कलर कॉर्डिनेटेड आउटफिट पहने थे। ईशा ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसमें सी ग्रीन कलर की एंब्रॉयडरी हो रखी थी। सिर से लेकर पैरों तक वह भारी गहनों से लदी हुई थीं।
3 of 5
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
आनंद पीरामल भी गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए। उनकी शेरवानी पर भी सेम टू सेम ईशा के लहंगे जैसा वर्क हो रखा था। साथ ही उन्होंने गोल्डन साफा कैरी कर रखा था, जिस पर कुंदन कलगी लगी थी, जो उन्हें रॉयल लुक दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
शादी के जोड़े में ईशा बिल्कुल शाही घराने की राजकुमारी नजर आ रही थीं, लेकिन इसमें गौर करने वाली बात यह थी कि उन्होंने अपने वेडिंग ड्रेस में प्रियंका की तरह खूबसूरत वेल कैरी किया हुआ था। जैसे क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका ने अपने सिर पर जो खूबसूरत वेल लगा रखी थी। ठीक वैसे ही ईशा ने भी अपने लहंगे के साथ खूबसूरत व्हाइट वेल कैरी किया हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra wedding dress
- फोटो : instagram
बता दें, शादी में प्रियंका ने जो वेल लगा रखी थी वह 75 फुट लंबी थी, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हर तरफ हो रही थी। लोगों ने प्रियंका के इस लुक की काफी तारीफ की थी। वहीं, बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस पर उन्हें ट्रोल किया था। किसी यूजर ने प्रियंका के गाउन को क्रिकेट पिच का कवर बताया था तो कोई मच्छरदानी कह रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।