{"_id":"5c46f176bdec22556767f340","slug":"janhvi-and-khushi-kapoor-stun-us-with-their-twinning-look-on-neha-dhupia-chat-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा धूपिया के शो में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती दिखीं जाह्नवी-खुशी, मिनी स्कर्ट में ढा रही थीं कहर","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
नेहा धूपिया के शो में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती दिखीं जाह्नवी-खुशी, मिनी स्कर्ट में ढा रही थीं कहर
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: shubham
Updated Tue, 22 Jan 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor khushi kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस के चलते हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों के रेड कार्पेट से लेकर एयरपोर्ट लुक वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर दोनों अपने ड्रेसेज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
2 of 5
Janhvi Kapoor khushi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी और खुशी हाल ही में नेहा धूपिया के पॉपुलर चैट शो Vogue BFF में पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों बहनों का ड्रेसिंग सेंस देखते ही बन रहा है। इस दौरान जाह्नवी और खुशी दोनों ने मैचिंग ड्रेसेज कैरी कर रखी थी।
3 of 5
Janhvi Kapoor khushi kapoor
- फोटो : instagram
एक तरफ जाह्नवी ने ब्लू मैटलिक मिनी स्कर्ट के साथ व्हाइट शर्ट कैरी कर रखी थी। वहीं, खुशी ने भी येलो एनिमल प्रिंट मिनी स्कर्ट के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए दोनों ने लाइट मेकअप के साथ पिंक लिपिस्टिक लगा रखी थी। जाह्नवी ने अपने बालों को खुला छोड़ रखा था, वहीं खुशी ने पोनी बना रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Janhvi Kapoor khushi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी और खुशी की इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें, ऐसा पहली बार होगा जब दोनों बहनें एक साथ किसी चैट शो में नजर आएंगी। फैंस को शो के इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 5
Janhvi Kapoor, Khushi Kapoor
- फोटो : instagram
बीते दिनों जाह्नवी कपूर ने बताया था कि वह फैमिली ग्रुप में अपनी तस्वीरें भेजती हैं। जाह्नवी फैशन स्टाइल को लेकर अपनी कजिन सिस्टर्स सोनम कपूर और रिया कपूर से सलाह लेती हैं, लेकिन ड्रेसअप और लुक्स का फाइनल डिसीजन पापा लेते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।