{"_id":"5ceb9e88bdec22070e2bd15b","slug":"janhvi-kapoor-ishaan-khatter-weekend-dinner-outing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशान संग डिनर डेट पर स्पॉट हुईं जाह्नवी कपूर, यैलो सूट में लग रही थीं बेहद खूबसूरत","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
ईशान संग डिनर डेट पर स्पॉट हुईं जाह्नवी कपूर, यैलो सूट में लग रही थीं बेहद खूबसूरत
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Mon, 27 May 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor ishaan khatter
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ने फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही दोनों की अफेयर के खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन दोनों ने इसे अफवाह बताया था। जाह्नवी और ईशान एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
हाल ही में जाह्नवी एक बार फिर ईशान संग स्पॉट हुईं। इस बार दोनों साथ में डिनर डेट के लिए मुंबई के एक रेस्टोरेंट पहुंचे थे। इस दौरान जाह्नवी ने यैलो कलर का कुर्ता और व्हाइट प्लाजो पहना था। जाह्नवी का लुक बेहद सिंपल था, लेकिन वह इसमें भी काफी खूबसूरत लग रही थीं।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और सिल्वर ईयरिंग्स के साथ कंप्लीट किया। हेयरस्टाइल में उन्होंने सिंपल पोनीटेल कर रखी थी। अपने इस आउटफिट को उन्होंने यैलो जूती के साथ टीमअप किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ishaan khatter
- फोटो : instagram
बात करें ईशान के लुक की तो उन्होंने ब्लू प्रिंटेड हुडी के साथ ब्लैक ट्रैक पैंट कैरी कर रखी थी। कुछ दिनों पहले एक चैट शो में जाह्नवी से पूछा गया था कि उनके पिता बोनी कपूर, ईशान को लेकर क्या सोचते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए जाह्नवी शरमा गईं। उन्होंने बताया था कि, डैड सोचते हैं कि ईशान एक्टर होने के साथ एक अच्छे इंसान भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Ishaan Khattar, Janhvi Kapoor
- फोटो : social media
जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक में पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आएंगी। जाह्नवी के पास इसके अलावा दो फिल्में और हैं। इसमें से एक हॉरर मूवी 'रूह अफजा' है। इस फिल्म में जाह्नवी राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इसके साथ जाह्नवी के पास करण जौहर की फिल्म 'तख्त' है। फिल्म में जाह्नवी लीड रोल में होंगी। फिल्म में करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।