सब्सक्राइब करें

सफेद साड़ी में कहर ढा रहीं जाह्नवी कपूर, लोगों को देखते ही याद आई श्रीदेवी

फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 24 Aug 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor looks ethereal in white saree
janhvi kapoor - फोटो : amar ujala

जाह्नवी कपूर की अभी तक एक फिल्म आई है, लेकिन इतने कम समय में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है। जाह्नवी आए दिन अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका एयरपोर्ट लुक से लेकर जिम लुक छाया रहता है। लड़कियां उनके स्टाइल को करीब से फॉलो करती हैं।

Trending Videos
Janhvi Kapoor looks ethereal in white saree
janhvi kapoor - फोटो : amar ujala

हाल ही में जाह्नवी कपूर एक इवेंट में पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें हर तरफ छाई हुई हैं। इस दौरान जाह्नवी ने व्हाइट कलर की फ्लोरल एम्ब्रायडरी वाली साड़ी पहनी हुई थीं, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor looks ethereal in white saree
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जाह्नवी ने अपनी इस साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप के साथ ब्लू आईलाइनर लगा रखा था। इसके अलावा उन्होंने कानों में बहुत प्यारे ईयरिंग्स पहने थे, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे थे।

Janhvi Kapoor looks ethereal in white saree
janhvi kapoor - फोटो : amar ujala

जाह्नवी के इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस को उनकी ये लुक काफी पसंद आ रहा है।  बहुत सारे फैंस को उनका यह लुक देखकर श्रीदेवी की याद आ गई। एक यूजर ने कमेंट किया- ऐसा लग रहा है श्रीदेवी मेम वापस आ गईं हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आपकी आंखे बिल्कुल मां जैसी लग रही हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor looks ethereal in white saree
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म कारगिर गर्ल और रुही अफ्जा की शूटिंग कर रही हैं। कारगिल में वह वायुसेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना के रोल में नजर आएंगी। वहीं रुही अफ्जा में वो राजकुमार राव के साथ दिखेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed