{"_id":"5c4882afbdec2273824465a2","slug":"know-the-cost-of-priyana-chopra-dog-s-jacket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने खुद पहनी 35 हजार की ड्रेस और डॉगी को पहनाई 36 हजार की जैकेट, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
प्रियंका चोपड़ा ने खुद पहनी 35 हजार की ड्रेस और डॉगी को पहनाई 36 हजार की जैकेट, देखें तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
diana chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्यारे डॉगी को ठंड से बचाने के लिए 36 हजार की जैकेट पहनाई है। प्रियंका पति निक जोनस के साथ हनीमून मनाकर अपने घर लॉस एंजेलिस वापस लौट आई हैं। इन दिनों वो अपने पहले ऑरिजन यूट्यूब सीरीज के काम में लगी हैं और प्यारे डॉगी डायना चोपड़ा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।
2 of 5
priyanka chopra
हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर डॉगी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा के प्यारे डॉगी ने मॉनक्लिर हुडी जैकेट पहनी हुई है। डॉगी पर यह प्यारी-सी जैकेट बेहद फब रही है। प्रियंका ने डॉगी को ठंड से बचाने के लिए यह जैकेट पहनाई है।
3 of 5
diana chopra
प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि बेहद ठंड है। प्रियंका ने जैकेट के लिए मोनक्लिर का शुक्रिया अदा किया है। इस जैकेट की कीमत 36 हजार है। बता दें, मोनक्लिर इटली का स्टाइलिश ब्रांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
इससे पहले प्रियंका की एक और फोटो सामने आई थी जिसमें उन्होंने शानदार ड्रेस पहनी थी। यह ड्रेस आइकॉनिक फैशन डिजाइनर डायने वॉन फ्रस्टेनबर्ग को इंटरव्यू देने के दौरान प्रियंका ने पहनी थी।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
यह रैप ड्रेस प्रियंका पर बेहद खूबसूरत लग रही है। इसमें वेब प्रिंट हुआ है। इस ड्रेस को खुद डायने वॉन ने ही डिजाइन किया हुआ है। लेकिन, आपको इस ड्रेस की कीमत जानकर जरूर हैरानी होगी। प्रियंका के इस ड्रेस की कीमत सिर्फ 35,500 रुपए है। जबकि उन्होंने अपने डॉगी को 36 हजार की जैकेट पहनाई है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।