हिना खान इन दिनों एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के' में कमोलिका का किरदार निभा रही हैं। अक्सर वह अपनी फिटनेस से लेकर स्टाइल के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली हिना खान ने फैंस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही हैं।
ट्रेडिशनल लुक में भी लोगों को नहीं पसंद आईं हिना खान, फैंस बोले- 'मेकअप पोतकर भी लग रही हो बकवास'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में हिना ने ब्लैक लहंगा कैरी कर रखा है। इसमें उनका ऑफशोल्डर ब्लैक वेलवेट ब्लाउज और साथ में मैटेलिक ज्वैलरी कमाल के लग रहे हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप और रेड लिपिस्टिक लगा रखी है। इसके अलावा उन्होंने खूबसूरत हेयरस्टाइल बना रखा है।
हिना ने अपनी इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, काला रंग, कौन कहता है काला रंग बुरा होता है? यह शक्ति और ताकत का रंग है।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
अपने लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली हिना इस बार भी अपनी इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। यूजर्स उन्हें तरह-तरह की नसीहत दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर धर्म बदलने की सलाह दे डाली।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- दुनियाभर का मेकअप लगाने के बावजूद बकवास लग रही हो। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अक्षरा के रोल में तुमने इतना अच्छा काम किया। दिन-ब-दिन आप बकवास लगने लगी हो।
Hor dus kiniyaa tareefan chayediya tenu 👄💄💃💅
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on