{"_id":"5cfdf4f8bdec22071a38a649","slug":"malaika-arora-takes-style-inspiration-from-deepika-padukone-who-wore-this-saree-better","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर के घर पर सज-संवर कर पहुंचीं मलाइका, कॉपी किए दीपिका पादुकोण के कपड़े","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
अर्जुन कपूर के घर पर सज-संवर कर पहुंचीं मलाइका, कॉपी किए दीपिका पादुकोण के कपड़े
सोशल मीडिया पर हर तरफ सोनम कपूर के बर्थडे की तस्वीरें छाई हुई हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स पहुंचे। सभी एक से बढ़कर एक ड्रेस में नजर आए, लेकिन जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा वो था मलाइका एथनिक लुक। हमेशा हॉट अवतार में नजर आने वाली मलाइका इस पार्टी में बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आईं।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने अपने इस लुक के लिए व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी पहन रखी थी, जो मशहूर डिजाइनर रोहित बाल के कलेक्शन से थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने लाइट मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक लगा रखी थी।
3 of 5
Malaika Arora, Karishma Kapoor
- फोटो : social media
ज्वैलरी में मलाइका ने मांग टीका के साथ चोकर नेकपीस पहना था, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में मैचिंग क्लच कैरी किया हुआ था। मलाइका का यह लुक देखकर फैंस को दीपिका पादुकोण के लुक की याद आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
दरअसल, दीपिका भी मलाइका जैसी साड़ी उनसे पहले पहन चुकी हैं, लेकिन दोनों ने अपने-अपने अंदाज में इसे कैरी किया है। मलाइका ने अपनी इस साड़ी को डीप नेक स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है, वहीं दीपिका ने हॉल्टर नेक ब्लाउज पहना है।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
हेयरस्टाइल की बात करें तो दीपिका ने सेंटर पार्टिंग के साथ अपने बालों को टाइट लो बन को गजरे से सजाया। दूसरी तरफ मलाइका ने सेंटर पार्टिंग के साथ लो बन किया हुआ है। इन दोनों में से किसका लुक आपको बेहतर लगा, ये हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।