मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग डेटिंग की की खबरों के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। इसके अलावा मलाइका अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी खबरों में छाई रहती हैं।
अर्जुन को छोड़ अब इस एक्टर को फॉलो कर रही हैं मलाइका, सोशल मीडिया की ये तस्वीर है सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में मलाइका ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इन तस्वीरों में मलाइका ने नियॉन पैरट कलर का पैंटसूट कैरी किया हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने मिनिमल मेकअप के साथ हाई पोनीटेल कर रखी है, जो उनके लुक को शानदार बना रही है।
सोशल मीडिया पर मलाइका द्वारा इन तस्वीरों को शेयर करते ही लोग उनकी तुलना रणवीर के एक लुक से करने लगे। दरअसल, रणवीर भी कुछ दिन पहले पैरट कलर के पैंटसूट में नजर आए थे।

सोशल मीडिया पर कुछ लोग मलाइका के लुक को बेहतर बता रहे हैं, तो किसी ने रणवीर को बेस्ट बताया। मलाइका ने खुद भी रणवीर संग अपने लुक की तस्वीर पोस्ट कर लिखा- मेरा नियॉन तुम्हारे आउफिट से बेहतर है, लेकिन तुमसे इंस्पायर है।
View this post on Instagram
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
बता दें, दीपिका ने मेट गाला की पार्टी में ग्रीन कलर की ड्रेस के साथ एनिमल प्रिंट ओवरकोट पहन रखा था, जिसे रणवीर से इंस्पायर बताया जा रहा था। लोग रणवीर के लुक से दीपिका के लुक की तुलना कर रहे थे, जिसके बाद खुद दीपिका ने बताया था कि उनका लुक रणवीर से इंस्पायर है।