{"_id":"5c922183bdec2214216cc80a","slug":"malaika-arora-trolled-for-wearing-bold-red-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाल रंग की बोल्ड ड्रेस पहन अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची मलाइका अरोड़ा, यूजर्स बोले- 'आंटी बस भी करो'","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
लाल रंग की बोल्ड ड्रेस पहन अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची मलाइका अरोड़ा, यूजर्स बोले- 'आंटी बस भी करो'
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा जिस किसी इवेंट में जाती हैं, अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीत ही लेती हैं। वह एक से बढ़के एक सेक्सी ड्रेसेज को बहुत बेहतरीन तरीके से कैरी करती हैं। कुछ ऐसा ही हाल ही में हुए जी सिने अवॉर्ड्स में देखने को मिला। उन्होंने जैसे ही रेड कलर की बोल्ड ड्रेस में एंट्री ली हर कोई उन्हें एक टक देखता रह गया।
2 of 5
malaika arora
सोशल मीडिया पर मलाइका के इस लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस लुक के लिए मलाइका ने थाई हाई कट आउट गाउन पहना हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने लाइट मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने बालों को कर्ल किया हुआ था।
3 of 5
malaika arora
मलाइका का यह बोल्ड और स्टनिंग ड्रेस Julien Macdonald के कलेक्शन से था। इस तस्वीर में मलाइका अपनी आकर्षक कमर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। मलाइका ने अपनी खूबसूरत ड्रेस को सिल्वर हील्स के साथ पेयरअप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora
मलाइका के इस लुक की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उनके इस लुक को बेस्ट बताया तो कोई बोला जबरदस्त। वहीं कुछ लोगों को मलाइका की यह लुक नहीं भाया। लोग उनकी तस्वीरों पर भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर उन्हें लिखा- आंटी बस भी करो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- उम्र का ख्याल करो।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora
बता दें, मलाइका अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर काफी सजग रहती हैं। इतना ही नहीं 45 की उम्र में भी वह आज की यंग अदाकाराओं को कड़ी टक्कर देती हैं। उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। वह रोजाना जिम जाती हैं ताकि फिट रहें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।