बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर वह अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में वह मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं।
मंदाना करीमी की फटी जींस देख बोल पड़े फैंस- कुत्ते पीछे पड़ गए थे क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदाना ने ऑफ शोल्डर टॉप के साथ रिप्ड जींस पहनी हुई थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके अलावा उन्होंने गले में नेकपीस पहना है, जो उनके लुक को शानदार बना रहा है।
मंदाना ने इस ड्रेस के साथ ग्रीन कलर का हैंडबैग कैरी कर रखा था। इसके अलावा अपने इस लुक को उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स शूज के साथ टीमअप किया था।
A post shared by Mandanakarimi (@mandanakarimi) on
मंदाना की यह जींस इतनी ज्यादा रिप्ड है कि सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इन तस्वीरों पर तरह-तरह के कमेंट्स कर मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लानत है ऐसे फैशन पर। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कुत्ते पीछे पड़ गए थे क्या? एक ने तो यह तक कमेंट किया- रेल के नीचे आ गई थीं क्या?
बता दें, मंदाना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर हॉट तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। बीते दिनों भी वह अपनी एक टॉपलेस तस्वीर शेयर करने को लेकर चर्चा में रही थीं।