मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Seychelles छुट्टियों की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में मानुषी बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
दुल्हन बनने के बाद समुद्र में मस्ती करती नजर आईं मिस वर्ल्ड, मानुषी छिल्लर की बोल्ड तस्वीरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में मानुषी समुद्र में मस्ती करती नजर आ रही हैं। उन्होंने फ्लोरल ब्लैक हॉल्टर नेक बैकलेस मोनोकनी पहनी है, जिसमें वह बहुत हॉट लग रही हैं। दूसरी तस्वीर में मानुषी ने पिंक कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी है, जो दोनों तरफ से थाई स्लिट है।
A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar) on
इस ड्रेस के साथ मानुषी ने सब्यसाची की खूबसूरत बेल्ट भी लगाई हुई है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ने खूबसूरत ईयररिंग्स के साथ शेड्स पहने हुए हैं। हेयरस्टाइल में उन्होंने खुले बाल किए हुए थे।
“Escaping the noises of concrete”
A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar) on
मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों मानुषी ने वेडिंग फोटोशूट कराया था, जो काफी चर्चा में भी रहा था।
“Caught in the moment” by @pankaj_anand
A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar) on
इस फोटोशूट में मानुषी डिजाइनर सब्यासाची के लिए मॉडल बनीं। दुल्हन के लिबास में मानुषी को लोगों ने बहुत पसंद किया था।