फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानुषी छिल्लर चीन में आज पहनाएंगी नई विश्व सुंदरी को ताज, भारत की अनुकृति वास हैं प्रबल दावेदार

Sat, 08 Dec 2018 06:15 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
Miss World 2018 Manushi Chhillar to Pass The Crown to Next Miss World 2018 anukreethy vas
anu - फोटो : file photo

17 वर्षों के बाद मानुषी पहली ऐसी भारतीय महिला रहीं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड बनने का गौरव हासिल किया था। इस बार मिस वर्ल्ड पेजेंट के 68वें सीजन का आयोजन चीन के सान्या शहर में किया गया है। आज इस इवेंट में मिस वर्ल्ड 2017 रहीं मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2018 को अपने हाथों से ताज पहनाएंगी। लेकिन इस साल मिस वर्ल्ड का दावेदार कौन होगा इसका जवाब जानने के लिए हर कोई बेताब है।

Miss World 2018 Manushi Chhillar to Pass The Crown to Next Miss World 2018 anukreethy vas
anu - फोटो : file photo

बहरहाल, हर कोई चाहता है कि पिछले साल की ही तरह इस बार भी भारत की ही कोई बेटी देश को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब दिलवा दे। इस पेजेंट में इस बार भारत का प्रतिनिधित्व तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति वास करेंगी।

Miss World 2018 Manushi Chhillar to Pass The Crown to Next Miss World 2018 anukreethy vas
anu - फोटो : file photo

अनुकृति वास जून में आयोजित मिस इंडिया पीजेंट में विनर चुनी गई थीं। मिस इंडिया का ताज अनुकृति को मानुषी ने पहनाया था, ऐसे में पूरा देश उम्मीद लगाए बैठा है कि मिस वर्ल्ड का ताज भी मानुषी अनुकृति को ही पहना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Miss World 2018 Manushi Chhillar to Pass The Crown to Next Miss World 2018 anukreethy vas
anu - फोटो : file photo

ये इवेंट 8 दिसंबर यानी आज 4.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है, जिसका सीधा प्रसारण रोमेडी नाउ चैनल पर होगा। खास बात यह है कि इस ताज को पाने के लिए चिली, फ्रांस, बांग्लादेश, जापान, मलेशिया, मॉरिशस, मेक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड, युगांडा, अमेरिका, वेनेजुएला और वियतनाम की सुंदरियां भी आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन
Miss World 2018 Manushi Chhillar to Pass The Crown to Next Miss World 2018 anukreethy vas
anu - फोटो : file photo
अनुकृति फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं और उन्हें सिगिंग और डांसिंग का शौक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed