{"_id":"5cf7796fbdec22070a1aafcd","slug":"mouni-roy-brutally-trolled-for-looking-like-plastic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में आते ही बदल गया टीवी की नागिन का रंग-रूप, यूजर्स ने माइकल जैक्सन से कर दी तुलना","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
बॉलीवुड में आते ही बदल गया टीवी की नागिन का रंग-रूप, यूजर्स ने माइकल जैक्सन से कर दी तुलना
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और टीवी ऐक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने दिलकश अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह जहां भी जाती हैं अपने जबरदस्त स्टाइल से फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। बीती रात मौनी सलामान खान की फिल्म भारत की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड करने पहुंची थीं, जिसके बाद एक बार फिर वह अपने लुक्स को लेकर खबरों में छा गई हैं।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी ने इस दौरान नियॉन ग्रीन कलर की जैकेट के साथ ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शूज टीमअप किए हुए थे। मौनी का यह स्पोर्टी लुक लोगों को पसंद तो आया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके लुक से ज्यादा उनके सूजे हुए लिप्स और सूजे हुए फेस की चर्चा ज्यादा हो रही है।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी की ड्रेस के साथ उनका मेकअप कुछ ठीक नहीं लग रहा था, जिस वजह से उन्हें अच्छे खासे लुक की वजह से भी ट्रोल होना पड़ गया। मौनी का चेहरा पहले से सूजा दिखाई दे रहा था जिसके बाद लोगों ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स की बौछार लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी की तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'सिलिकॉन की हद कर दी है'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- 'लिप्स सूज सूज कर कहीं गिर न जाएं'। एक अन्य ने लिखा- 'इतनी सर्जरी करवाने के बाद अब तो ये डरावनी दिखने लगी है'। यहां तक कि कुछ यूजर्स तो उनकी तुलना राखी सावंत से कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Mouni Roy
- फोटो : social media
कुछ दिन पहले भी मौनी से एक रिपोर्टर ने उनसे लिप सर्जरी को लेकर सवाल किया था, जिस पर वह बुरी तरह भड़क गई थीं। उन्होंने जवाब पाने के लिए उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखने के लिए कहा था। मौनी ने यह तक भी कहा था कि वह अब कभी उस रिपोर्टर को इंटरव्यू नहीं देंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।