{"_id":"5b8bcb5b42c79246730f6344","slug":"mumbai-girl-nehal-chudasama-wins-miss-diva-universe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुजरात की नेहल चौडासमा बनीं मिस दीवा यूनिवर्स 2018, मंजिल से बस अब एक कदम हैं दूर","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
गुजरात की नेहल चौडासमा बनीं मिस दीवा यूनिवर्स 2018, मंजिल से बस अब एक कदम हैं दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई की नेहल चौडासमा ने मिस दीवा यूनिवर्स 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से खूबसूरत लड़कियां हिस्सा लेती हैं जिनमें विजेता को मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए भेजा जाता है। दिसंबर में होने वाले मिस यूनिवर्स 2018 प्रतियोगिता में नेहल ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
2 of 4
nehal chudasama
नेहल के अलावा अदिति हुन्दिया को मिस डिवा यूनिवर्स सुपरनेशनल का खिताब हासिल किया।इसके अलावा लखनऊ की रोशनी शियोरेन ने सेकेंड रनर अप का खिताब अपने नाम किया। शो को होस्ट मलाइका अरोड़ा और सोफी चौधरी ने किया। जज के तौर पर शो में नेहा धूपिया, शिल्पा शेट्टी, लारा दत्ता, सुशांत सिंह और डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी और शेन पिकॉक शामिल हुए।
3 of 4
nehal chudasama
मिस डिवा की फाइनल अनाउंसमेंट के ठीक पहले नाम अनाउंसमेंट के समय नेहल ने अपनी मां को याद किया। मिस दीवा 2018 का खिताब जीतने के बाद नेहल ने कहा, मै गुजराती परिवार से हूं इसलिए मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखना मेरे लिए इतना आसान नहीं है। मैं अपने परिवार में पहली सदस्य जिसने इसमें कदम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
nehal chudasama
नेहल ने आगे कहा, मेरे लिए यहां तक आना बहुत मुश्किल था, क्योंकि 13 वर्ष की उम्र में मैंने अपनी मां को खो दिया और इसके लिए अपने पिता को मनाना बहुत मुश्किल रहा, लेकिन अब मैं यहां तक पहुंच गई हूं तो वो मान गये और आज वो मुझ पर गर्व करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।