प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका हर लुक कुछ हटकर होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक लुक काफी वायरल हो रह है। उनकी यह तस्वीरें न्यूयॉर्क की हैं।
लाखों की ड्रेस पहनकर न्यूयॉर्क की सड़कों पर निकलीं प्रियंका, यूजर्स बोले- बकवास लग रही हो
इन तस्वीरों में प्रियंका ने बेज कलर की शर्ट और मैचिंग ट्राउजर पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू कलर का सिल्क कोट कैरी कर रखा था। प्रियंका का यह आउटफिट Salvatore Ferragamo ब्रांड का है। इस दौरान प्रियंका हमेशा की तरह स्टनिंग नजर आ रही थीं।
प्रियंका ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी और बालों को खुला कर रखा था। इसके अलावा उन्होंने Aldo ब्रांड के शूज पहने हुए थे।
A post shared by Priyanka's Closet FAN ACCOUNT (@priyankachoprastyle) on
बात करें प्रियंका के आउटफिट की कीमत की, तो प्रियंका ने जो शर्ट पहनी है उसकी कीमत $860 यानी करीब 59 हजार रुपए है। इसके साथ उन्होंने जो ट्राउजर कैरी किया है उसकी कीमत $1,550 यानी करीब 1 लाख 6 हजार रुपए है और सिल्क कोट की कीमत $3,600 यानी करीब 2 लाख 47 हजार रुपए है। प्रियंका के इस पूरे आउटफिट की कीमत लगभग 4 लाख रुपए है।
@priyankachopra x @ferragamo #styledbymimicuttrell
A post shared by Mimi Cuttrell (@mimi) on
सोशल मीडिया पर कुछ लोग प्रियंका के इस आउटफिट को क्लासी बता रहे हैं। वहीं, बहुत सारे लोगों ने उनके आउटफिट की कीमत जान उसे बकवास बताया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मुझे फ्री में ये कपड़े मिले तो भी मैं नहीं पहनूंगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अब तक का बकवास लुक।
