{"_id":"5c4ffad2bdec22736934b5cd","slug":"ranveer-singh-troll-on-social-media-for-leopard-print-suit-at-umang-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर अजीबोगरीब कपड़े पहनकर पहुंचे रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- 'शादी के बाद भी नहीं सुधरा'","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
एक बार फिर अजीबोगरीब कपड़े पहनकर पहुंचे रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- 'शादी के बाद भी नहीं सुधरा'
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चाहे कोई मुझे जंगली कहे, कहने दो जी कहता रहे, हम प्यार के तूफानों में घिरे हैं, हम क्या करें? याहू... याहू... रणवीर सिंह की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखते ही दिमाग में सबसे पहले यही गाना आता होगा। अब कहीं आप यह तो नहीं सोच रही कि वह इन कपड़ों को पहन भीड़ में शम्मी कपूर की तरह चिल्ला रहे होंगे।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने अजब-गजब कपड़ों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी स्कर्ट तो कभी रंग-बिरंगे कपड़े पहनने को लेकर वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार होते रहते हैं।
2 of 5
ranveer singh
कुछ ऐसा ही ‘उमंग 2019’ अवॉर्ड्स में हुआ। अपने कपड़ों की वजह से रणवीर सिंह पूरे शो में छाए रहे। हमेशा की तरह इस बार भी उनका ड्रेसअप बिल्कुल अलग था, जिस पर वहां मौजूद सभी लोगों की निगाहें टिकी हुई थीं। इस दौरान रणवीर ने टाइगर प्रिंट आउटफिट पहना था।
3 of 5
ranveer singh
अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैचिंग गॉगल लगा रहे थे। रणवीर ने अपने इस आउटफिट के साथ गोल्डन शूज टीम अप किए हुए थे। सिर से लेकर पैर तक एनिमल प्रिंट के बारे में सोचकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा, लेकिन रणवीर ने अपने इस स्टाइल को बखूबी से कैरी किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranveer singh
रणवीर के इस लुक के लिए सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने उन्हें स्टाइल किया था। वहीं उनका यह ड्रेस Varoin Marwah ने डिजाइन किया है। हमें तो रणवीर का यह लुक बेहद पसंद आया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनके इस लुक पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- दीपिका से ही कुछ टिप्स ले लो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सोचा था शादी के बाद सुधर जाओगे, लेकिन अब भी नहीं सुधरे। एक ने कहा- वन विभाग वाले आपका पता मांग रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।