अपने पहनावे को लेकर देश-विदेश तक में सुर्खियां बटोरने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर लोगों के खासा आकर्षण का केंद्र बने रहें।पीएम मोदी गणतंत्र दिवस के मौके पर केसरिया रंग के खूबसूरत साफे में नजर आए।पीएम ने गणतंत्र दिवस परेड में जाने से पहले अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी का ड्रेसिंग सेंस देख लोग उनके स्टाइल के दीवाने हो गए।पीएम मोदी गणतंत्र दिवस के मौके पर पारंपरिक कुर्ता पायजामा और नेहरु जैकेट के साथ केसरिया रंग का खूबसूरत साफा पहने नजर आएं। पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के सभी मौकों पर साफा जरुर पहनते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 2014 से अब तक हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग-अलग अंदाज में नजर आए हैं।आइए देखते हैं उनके अब तक के सारे स्टाइलिश लुक।
एक बार फिर मोदी के साफे ने जीत लिया दिल, देखें PM के अब तक के 5 शानदार लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मंजू ममगाईं
Updated Sat, 26 Jan 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन