फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने हाल ही Condé Nast Traveller India मैगजीन के साथ मिलकर फोटोशूट किया है। इस फोटोशूट में डेस्टिनेशन वेडिंग कलेक्शन दिखाया गया है। इस फोटोशूट में सब्यासाची के इस कलेक्शन को पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पेश किया है।
दुल्हन बनी मानुषी को किसी ने नहीं देखा, इस बच्ची की चोली की वजह से सोशल मीडिया पर तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच वेडिंग फोटोशूट के लिए मानुषी ने बेज कलर का फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा पहना है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन वी-नेक ब्लाउज कैरी किया और मैचिंग गोट्टा वर्क दुपट्टा ले रखा है।
हेयरस्टाइल में मानुषी ने बन बनाया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने सनग्लासेस से अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं उनके साथ खड़े दूल्हें राजा भी बेज कलर की शेरवानी और प्रिंटेड साफा में नजर आ रहे हैं।
इस फोटोशूट में मानुषी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, लेकिन उनसे ज्यादा चर्चा तस्वीर में उनके साथ दिख रही छोटी सी बच्ची की हो रही है। इस बच्ची ने भी मैचिंग कलर का लहंगा चोली पहना हुआ है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स को बच्ची के लिए यह चोली का डिजाइन सही नहीं लग रहा है। एक यूजर ने लिखा- बच्चों के लिए ऐसा डिजाइन बिल्कुल ठीक नहीं है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मैं कभी अपनी बेटी को ऐसी चोली नहीं पहनाऊंगा। एक यूजर ने लिखा- स्कर्ट तो खूबसूरत है लेकिन चोली नहीं अच्छी
A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on