फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिंक शरारा में कहर बरपाती नजर आईं सपना चौधरी, एक-एक तस्वीर ने फैंस को किया घायल

Mon, 25 Feb 2019 07:48 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 25 Feb 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
sapna choudhary glamorous photoshoot will made your day
sapna choudhary

बिग बॉस फेम सपना चौधरी हर दिन अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दिन-ब-दिन सपना ग्लैमरस होती जा रही हैं और उनके फैशन और स्टाइल में आ रहे बदलाव ने फैंस की नींद उड़ा दी है। हाल ही में सपना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह किसी चांद के टुकड़े से कम नहीं लग रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोगों को काफी पसंद भी आ रही हैं।

sapna choudhary glamorous photoshoot will made your day
sapna choudhary

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना के न सिर्फ उनके ड्रेसिंग सेंस बल्कि उनके लुक्स में भी काफी बदलाव आया है। आज वह अपने फैशन सेंस और लुक्स से एक से बढ़कर एक ग्लैमरस एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में सपना पिंक कलर का शानदार शरारा सूट पहने नजर आ रही हैं।

sapna choudhary glamorous photoshoot will made your day
sapna choudhary

पिंक सूट के साथ सपना ने आसमानी रंग का दुपट्टा ले रखा है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। सपना के पूरे सूट पर एम्ब्रायडरी हो रखी है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ऑरेंज कलर की लिपस्टिक के साथ कानों में बड़े-बड़े ईयररिंग्स पहन रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna choudhary glamorous photoshoot will made your day
sapna choudhary

गुलाबी सूट के साथ परफेक्ट मेकअप सपना के लुक पर चार चांद लगा रहा है। वहीं उन्होंने बालों को खुला किया हुआ है। सपना के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक दिन पहले शेयर की गई इन तस्वीरों पर कमेंट्स और लाइक्स की बौछार लग गई है।

विज्ञापन
sapna choudhary glamorous photoshoot will made your day
sapna choudhary - फोटो : social media

बता दें, सपना अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। अगर आप उनकी कुछ समय पुरानी तस्वीरें देखेंगे तो आपको मालूम होगा कि पिछले कुछ वक्त में उनके लुक में कितना अंतर आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed