फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन में सारा,जाह्नवी और ईशान किसी से नहीं है कम, मनीष मल्होत्रा के शो में लूट ली सारी लाइमलाइट

Sat, 04 Aug 2018 10:36 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar steal the limelight in Manish Malhotra show
sara ali khan and Janhvi kapoor
'फैशन का पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे बॉलीवुड में जल्द दी डेब्यू करने जा रहीं सारा अली खान और 'धड़क' जोड़ी ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की। सारा सैफ अली खान की बेटी हैं और जल्द ही 'बद्रीनाथ' फिल्म से हिंदी सिनेमाजगत में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। वहीं हाल ही में रिलीज फिल्म 'धड़क' से श्रीदेवी की बेटी अपने करियर की शुरुआत कर चुकी है जबकि ईशान की यह दूसरी फिल्म है। तो चलिए इन तीनों न्यू कमर्स के ड्रेसिंस सेन्स की बात करते हैं। 

 
Sara Ali Khan Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar steal the limelight in Manish Malhotra show
Sara Ali Khan
'फैशन का पैशन' कॉलम में सबसे पहले बात करते हैं सारा अली खान की। सारा की पहली फिल्म 'केदारनाथ' को रिलीज होने में भले ही थोड़ा वक्त बाकी है लेकिन उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से लोगों के दिलों में पहले से ही जगह बना ली है। सारा अक्सर किसी न किसी अवॉर्ड फंक्शन या फिर इवेंट में नजर आती है जिसमें उनका स्टाइल देखने लायक होता है। हाल ही में सारा मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में आई थी जिसमें उनका स्टाइल सबसे अलग था। इस मौके पर सारा ने हल्के भूरे रंग की कढ़ी हुई ड्रेस के साथ क्रॉप टॉप पहन हुआ था जो उन पर जंच रहा था। बड़े बड़े ईयररिंग और खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। 
Sara Ali Khan Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar steal the limelight in Manish Malhotra show
ishaan khattar
अब बात करते हैं हाल ही में रिलीज 'धड़क' फिल्म से अपनी एक्टिंग से दिल जीत चुके ईशान खट्टर की। ईशान एक्टिंग के साथ डांस में कितने माहिर है इसकी झलक वह 'धड़क' फिल्म के प्रमोशन के दौरान कई बार दिखा चुके हैं। इससे अलग ईशान का ड्रेसिंग सेन्स भी काफी अच्छा है। मनीष मल्होत्रा के शो में ईशान भी गए थे। इस खास मौके पर ईशान ने मरून रंग की शेरवानी के साथ सफेद रंग का पायजामा पहना था। यह ड्रेस ईशान को न केवल क्लासी बल्कि रॉयल लुक भी दे रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar steal the limelight in Manish Malhotra show
Janhvi Kapoor
'फैशन का पैशन' में अब बात करते हैं जाह्नवी कपूर की। जाह्नवी श्रीदेवी की बेटी हैं ऐसे में लोगों की निगाहें उन पर ज्यादा टिकी रहती हैं। हालांकि जाह्नवी फैशन के मामले में बॉलीवुड में आने से पहले भी काफी लाइम लाइट में थीं। बाकी दो स्टार्स की तरह जाह्नवी भी मनीष मल्होत्रा के शो में गई थीं। इस दौरान जाह्नवी ने नीले रंग की स्कर्ट के साथ स्किन कलर का कढ़ाई वाला टॉप पहना हुआ थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। स्कर्ट और टॉप में सिल्वर रंग से कारीगरी की हुई थी जिसके साथ जाह्नवी ने सिल्वर रंग के ईयररिंग पहने हुए थे। 
विज्ञापन
Sara Ali Khan Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar steal the limelight in Manish Malhotra show
manish malhotra show
इन तीनों तस्वीरों को देखकर आप इतना जरूर कह सकते हैं कि फैशन के मामले में यह तीनों स्टार किसी से कम नहीं है। यहां तक कि यह अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेन्स से दिग्गजों को भी मात दे सकते हैं। इस हफ्ते यह तीनों स्टार फैशन के मामले में लाइम लाइट में रहे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed