मायानगरी में जहां एक तरफ फैशन वीक चल रहा है वहीं एक और फैशन शो है जिसने सभी के दिलों को थाम लिया। इस फैशन शो का मुख्य मकसद है चैरिटी, और चैरिटी जैसे भले कामों के लिए तो सितारे हमेशा तत्पर रहते हैं। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने भी इस फैशन शो में हिस्सा लिया।
दुल्हन के लिबास में जब रैंप पर उतरीं श्वेता बच्चन, बिग बी ने बनाया बेटी का वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फैशन शो में दो डिजाइनर्स नें अपने अपने कलेक्शन की पेशकश की। पहले हैं अबु जानी और संदीप खोसला जिनके लिए शो स्टॉपर बनें करण जौहर, सोनम कपूर और श्वेता बच्चन। अमिताभ और जया बच्चन भी बेटी का हौंसला बढ़ाने के लिए इस शो का हिस्सा बनने पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ हैं शाइना एनसी की शो स्टॉपर प्रीती जिंटा, फरहान अख्तर, सुनील ग्रोवर, अमृता राव, और कनिका कपूर बने।
श्वेता ने बहुत कॉन्फीडेंस और खूबसूरती के साथ रैंप वॉक किया। इन से भी उपर एक और बात रही, या यूं कहें की सोने पर सुाहागा तब हुआ, जब इन गेस्ट्स की भीड़ में बैठे अमिताभ और जया भी दिखाई दिए, और अमिताभ ने अपनी बेटी श्वेता की रैम्प पर चलते वक्त अपने फोन से वीडियो भी बना ली।
T 3130 - Daughter's are THE best .. ! elegance grace and dignity ! ❤️❤️❤️❤️ you Shweta ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 24, 2019
अभी कल तक ही तो हम तुम्हें चलना सिखा रहे थे , और आज ये .. इतनी जल्दी समय कैसे निकल गया , बस पता ही नहीं चला pic.twitter.com/tBQddBlxOO