सोनम कपूर और आनंद आहूजा की जोड़ी इंडस्ट्री के टॉप कपल्स में शामिल है। ये जोड़ी आपनी खास बॉन्डिंग और कैमिस्ट्री के लिए तो सुर्खियों में रहती ही है। इसके साथ ही दोनों अपने जबरदस्त फैशन सेंस को लेकर भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में यह कपल एक स्टोर लॉन्चिंग ईवेंट में स्पॉट हुआ।
70 हजार की ड्रेस पहन पति के साथ स्पॉट हुईं सोनम कपूर, फैंस ने मारे जमकर ताने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खास मौके पर सोनम हमेशा की तरह स्टनिंग नजर आ रही थीं। सोनम के लुक की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत मस्टर्ड येलो कलर की ड्रेस और मैचिंग जूते पहने थे। हाई पोनी, रेड लिपस्टिक और हैंडबैग उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। वहीं आनंद ब्लैक ट्राउजर-टीशर्ट में दिखे।
सोनम कपूर की यह ड्रेस गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अगर आप भी सोनम की यह खूबसूरत ड्रेस खरीदना चाहते हैं तो बता दें उनकी यह ड्रेस Silvia Tcherassi ब्रांड की MIOSOTIS DRESS है, जिसकी कीमत $980 यानी करीब 68 हजार रुपये है।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
इस इवेंट में सोनम के जूतों के फीते खुल गए, आनंद ने जमीन पर बैठकर अपनी पत्नी के शू लेस बांधे । सोनम और आनंद की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शू लेस बांधने के बाद सोशल मीडिया पर आनंद की काफी तारीफ हो रही है।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
सोनम का यह लुक लोगों को काफी पसंद आया, वहीं उनके कुछ फैंस को उनकी यह ड्रेस नहीं भाई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- बहुत ही वाहियात लुक। एक दूसरे यूजर ने कहा- फैशन क्वीन आपसे पहले जैकलीन इस ड्रेस को पहन चुकी हैं...
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on