सोनम कपूर अपने जबरदस्त फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह कभी फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती। जब बात फैशनेबल और स्टाइलिश आउटफिट्स की हो तो सोनम का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। उनका हर स्टाइल देखते ही देखते वायरल हो जाता है।
कपड़ों पर ट्रोल होने के बाद अब फैशनेबल लुक में नजर आईं सोनम कपूर, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है, जिसकी स्टनिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में सोनम एक दम अलग ड्रेस में नजर आ रही हैं। यहां तक की इस लुक में उनका मेकअप भी यूनिक है। सोनम ने ये तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट की हैं।
सोनम ने अपने इस लुक के लिए मल्टीकलर फ्लावरी प्रिंटेड जैकेट के साथ मैचिंग पैंट कैरी की हुई है। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग बूट्स टीमअप किए है। सोनम के इस ड्रेस पर जो प्रिंट है वो इस ड्रेस का आकर्षण और बढ़ा रहा है।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनम ने न्यूड लिपस्टिक के साथ यैलो आई शैडो लगाया है, जो उन पर फब रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कानों में सिल्वर ईयरिंग्स कैरी किए हुए हैं। हेयरस्टाइल में सोनम ने मिडल पार्टिंग के साथ पीछे लोअर बन बनाया है।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
सोशल मीडिया पर सोनम का यह लुक खूब वायरल हो रहा है। लोगों को सोनम का यह लुक बेहद पसंद आया। बता दें, सोनम हाल ही में जापान से छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटी हैं। इस दौरान सोनम अपने एयरपोर्ट लुक को लेकर बहुत बुरी तरह ट्रोल हुई थीं।