सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: सर्दियों में लड़के मफरल को इन चार तरीके से कर सकते हैं कैरी, दिखेंगे कूल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 03 Jan 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips Different Ways To Wear Mufflers For Men To Look Cool Muffler Pehne Ka Tarika In Hindi
मफलर पहनने का तरीका - फोटो : Istock

Fashion Tips To Wear Mufflers: लड़कियां हों या लड़के, हर कोई स्टाइलिश और फैशनेबल दिखना चाहते हैं। अपने लुक और आउटफिट से हर किसी को प्रभावित करना चाहते हैं। ऐसे में लड़के भी लड़कियों की तरह ट्रेंडी कपड़ों को कैरी करते हैं और दूसरों से अलग व बेहतर दिखने के लिए फैशन ट्रेंड को अपनाते हैं। लड़कियों के लिए कपड़ों से लेकर ज्वेलरी, मेकअप आदि सब में काफी विकल्प होता है। हालांकि लड़के भी अगर सही तरीके से तैयार होना चाहते हैं तो उनके लिए भी विकल्प की कमी नहीं है। सर्दी का मौसम चल रहा है। इस मौसम में सर्द हवाओं से बचने और स्टाइलिश दिखने के लिए लड़के अपने एक्सेसरीज में मफरल को शामिल करते हैं। हालांकि सर्दियों में ज्यादातर लड़के मफलर को कैरी करते हैं। ऐसे में अगर आप दूसरे लड़कों से अलग दिखना चाहते हैं तो मफलर को सही तरीके से कैरी करें। यहां सर्दियों में मफलर को चार अलग तरह के कैरी करने के तरीके बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं लड़के मफलर में कैसे दिख सकते हैं स्टाइलिश ।

Trending Videos
Fashion Tips Different Ways To Wear Mufflers For Men To Look Cool Muffler Pehne Ka Tarika In Hindi
मफलर पहनने का तरीका - फोटो : Istock

सर्दी में दफ्तर से लेकर पार्टी तक के मौके पर लड़के मफलर डालते हैं। मफलर डालने का यह तरीका काफी स्टाइलिश और आरामदायक होता है। इसमें गले में मफलर को लपेट के दोनों छोर अलग अलग तरफ से कंधे से बाहर की ओर निकालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Different Ways To Wear Mufflers For Men To Look Cool Muffler Pehne Ka Tarika In Hindi
मफलर पहनने का तरीका - फोटो : Istock

शर्ट पहन रखी हो या स्वेटर व कोट कैरी किया हुआ हो, मफलर का यह स्टाइल हर तरह के कपड़े पर बेहतर लगता है। मफलर को पूरी तरह से गले पर लपेटकर उसके छोर अंदर की ओर ढक लें।
 

Fashion Tips Different Ways To Wear Mufflers For Men To Look Cool Muffler Pehne Ka Tarika In Hindi
मफलर पहनने का तरीका - फोटो : Istock

सर्द हवाओं से बचने और स्टाइलिश दिखने के लिए मफलर की नाॅट बनाकर इस तरह से कैरी कर सकते हैं। यह तरीका आपको फैशनेबल लुक तो देता ही है, साथ ही ठंडी हवाओं के बीच आपको गर्माहट का अहसास भी कराता है।

विज्ञापन
Fashion Tips Different Ways To Wear Mufflers For Men To Look Cool Muffler Pehne Ka Tarika In Hindi
मफलर पहनने का तरीका - फोटो : instagram

मफलर कैरी करने के चार तरीकों में सबसे आसान तरीका है गले में दोनों छोर पर मफलर को लपेटना। इसमें न तो मफलर की गांठ बनानी है और न ही गोल लपेटना है। यह तरीका हर तरह के आउटफिट पर अच्छा लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed