सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: लहंगे के साथ ज्वेलरी मैच करना है आसान, अपनाएं ये टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 02 Jan 2023 03:51 PM IST
विज्ञापन
How to Match Jewellery With Lehenga Know Simple Fashion Tips Bridal Jewellery Trend
ब्राइडल ज्वेलरी - फोटो : instagram/theweddingstory_official

Fashion Tips Bridal Jewellery Trend: शादियों का सीजन आने वाला है। मकर संक्रांति के बाद शादियों के मुहूर्त हैं। ऐसे में जिन लोगों की शादी तय है और तारीख नजदीक आ रही है, वह तैयारियों में जुट गए होंगे। शादी को लेकर बहुत सारी तैयारियां होती हैं। सबसे जरूरी एक दूल्हे और दुल्हन के लिए शादी में उनका लुक होता है। लड़कियां अपनी शादी को लेकर कई बहुत सारे सपने देखती हैं। बाकी सारी तैयारियां घर परिवार के सदस्य संभाल लेते हैं, लेकिन शादी के आउटफिट से लेकर मेकअप आदि की जिम्मेदारी दुल्हन की होती है। अपनी शादी के फंक्शन ने सबसे प्यारी और खूबसूरत दुल्हन बनने के लिए लड़कियां काफी तैयारियां करती हैं। ब्राइडल आउटफिट की खरीदारी में समय और पैसा व्यय करती हैं। हालांकि महंगे ब्राइडल लहंगे और मेकअप मात्र से दुल्हन का लुक खिलकर नहीं आता। दुल्हन के लहंगे के साथ ही उसकी ज्वेलरी भी प्रभावी होनी चाहिए, साथ ही लहंगे से मैच होनी चाहिए। अक्सर लड़कियों को यह समझने में दिक्कत होती है कि उनके लहंगे के साथ किस तरह की ज्वेलरी अधिक आकर्षक लगेगी और उनके लुक पर कैसे आभूषण शोभा देंगे। आइए जानते हैं कि दुल्हन के लहंगे के साथ कैसी ज्वेलरी मैच कर सकते हैं।

Trending Videos
How to Match Jewellery With Lehenga Know Simple Fashion Tips Bridal Jewellery Trend
ब्राइडल ज्वेलरी - फोटो : instagram

आभूषणों का चयन करते समय जरूरी टिप्स

लहंगे के रंग से विपरीत आभूषण

इन दिनों लहंगे के रंग से विपरीत कलर के आभूषणों का ट्रेंड है। दुल्हन लाल रंग के लहंगे पर हरे रंग की ज्वेलरी पहनकर काफी आकर्षक दिखती है। वहीं किसी डार्क रंग के लहंगे पर हल्के रंग की स्टोर ज्वेलरी सुंदर दिखती है। ब्राइडल लुक के लिए लहंगे के साथ इस तरह की ज्वेलरी को पेयर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Match Jewellery With Lehenga Know Simple Fashion Tips Bridal Jewellery Trend
ब्राइडल ज्वेलरी - फोटो : instagram

ब्लाउज के डिजाइन से मैच करती ज्वेलरी

लहंगे के साथ ऐसे आभूषण को पेयर करें, जो ब्लाउज डिजाइन के अनुरूप हो। लहंगे के ब्लाउज का गला अगर बड़ा या डीप नेक है तो लंबे और भरे हुए आभूषण शोभा देगें। वहीं अगर ब्लाउज का गला बंद है तो माले जैसी ज्वेलरी पहन सकते हैं।

How to Match Jewellery With Lehenga Know Simple Fashion Tips Bridal Jewellery Trend
ब्राइडल ज्वेलरी - फोटो : instagram

अलग रंगों वाले आभूषण

बाजार में ऐसे आभूषण भी आ गए हैं, जो अलग अलग रंगों के होते हैं। इस तरह के अलग रंगों वाले आभूषणों से भी दुल्हन खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

विज्ञापन
How to Match Jewellery With Lehenga Know Simple Fashion Tips Bridal Jewellery Trend
ब्राइडल ज्वेलरी - फोटो : social media

लहंगे और दुपट्टे की कढ़ाई से मैच करती ज्वेलरी

दुल्हन लहंगे की मैचिंग की ज्वेलरी का चयन कर रही हैं तो ध्यान रखें कि अपने दुपट्टे के रंग से मिलते जुलते आभूषण का चयन कर सकते हैं। वहीं लहंगे की कढ़ाई के अनुरूप भी ज्वेलरी चुन सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed