{"_id":"5fbbacd024c1cf20110fbe40","slug":"fatima-sana-shaikh-stunning-look-in-sabyasachi-saree-for-movie-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी ने शेयर की ऐसी तस्वीरें, देखते ही आ जाएगा दिल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी ने शेयर की ऐसी तस्वीरें, देखते ही आ जाएगा दिल
आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में काम कर चुकीं फातिमा सना शेख अपने लेटेस्ट लुक से फैंस का दिल चुरा रही हैं। अपनी एक्टिंग से वाहवाही बटोर चुकीं फातिमा सना शेख लुक्स के मामले में भी नंबर वन हैं। फिर वो चाहे उनका ग्लैमरस लुक हो या फिर देसी अंदाज। हर बार वो बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर साड़ी में उनकी तस्वीरों को देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं हम भी इन तस्वीरों को देख फातिमा सना शेख के फैन हो गए। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
Trending Videos
2 of 5
fatima sana shaikh
- फोटो : instagram
दरअसल, फातिमा ने हाल ही में साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें फातिमा ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। जो कि डिजाइनर तोरानी के कलेक्शन से ली गई है। वहीं इस साड़ी के साथ हैवी एंब्रायडरी वाला स्लीवलेस ब्लाउज है। जिसके साथ वो हैवी ईयररिंग्स और बालों में बन बनाएं दिखीं। वहीं फातिमा ने मेसी हेयर के साथ इस बन को और अपने लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
fatima sana shaikh
- फोटो : instagram
पिंक लिप्स और सिंपल बेस मेकअप के साथ फातिमा का ये लुक फैंस का दिल चुराने के लिए काफी है। यहीं नहीं आमिर खान की बेटी इरा खान ने फातिमा की इस साड़ी को काफी पसंद किया है और कमेंट कर लिखा है लव दिस साड़ी।
4 of 5
fatima sana shaikh
- फोटो : instagram
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब फातिमा ने साड़ी लव को जगजाहिर किया है। इससे पहले वो सब्यसाची के कलेक्शन से फ्लोरल प्रिंट की साड़ी में नजर आ चुकी हैं। मल्टी कलर फ्लोलर प्रिंट और ब्लैक थिन बॉर्डर के साथ फातिमा ने शिमरी ब्लाउज पहना है। स्लीवलेस सितारों से सजे इस ब्लाउज के साथ फातिना सब्यसाची की लोगो वाली बेल्ट भी लगा रखी थी। कमर पर बंधी ये बेल्ट फातिमा के लुक को आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
fatima sana shaikh
- फोटो : instagram
वहीं फातिमा ने इस लुक को लो पोनीटेल और सिल्वर हूप्स के साथ मैच किया था। जबकि ग्लॉसी मेकअप और रेड लिप्स इस लुक को सिजलिंग बना रहे थे। बता दें कि फातिमा सना शेख राजकुमार राव के साथ वेब सीरीज लूडो में नजर आएंगी। वहीं उनकी एक और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।