फ्रेंडशिप डे बस आने ही वाला है। अगस्त के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। दोस्तों के साथ दोस्ती के इस खास दिन को हर कोई मनाना चाहता है। क्योंकि लाइफ में दोस्तों की अलग ही अहमियत होती है। अगर आप भी दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान कर रही हैं। और अभी तक नहीं सोच पाईं कि किस तरह से रेडी हों। तो मौनी रॉय से लेकर श्वेता तिवारी और टीवी की इन एक्ट्रेस के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Friendship Day Outfit Idea: दोस्तों के बीच दिखेंगी सबसे खास, मौनी रॉय-श्वेता तिवारी के इन लुक्स को करें कॉपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी रॉय टीवी की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जो अपने फैशनेबल लुक से हमेशा ट्रेंड सेट करती हैं। इस बार भी उनका लुक कुछ ऐसा ही दिख रहा है। इंस्टाग्राम पर साझा इन तस्वीरों में मौनी ने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए ऑरेंज कलर की ड्रेस को चुना है। जिसकी प्लीटेड डिजाइन और शार्ट लेंथ खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस पतली स्ट्राईप वाली ड्रेस के साथ मौनी ने व्हाईट शूज को मैच किया है। मौनी रॉय की तरह आप भी इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
अगर आप हमेशा कूल लुक में रहना पसंद करती हैं तो श्वेता तिवारी की इस शार्ट लेंथ ड्रेस को चुन सकती हैं। लाइट ब्लू कलर की ड्रेस पर स्केवअर शेप नेकलाइन बनी है। जिसके साथ ही फ्रिल डिजाइन की हाफ स्लीव के साथ बस्ट एरिया पर बेल्ट लगाई गई है। जिसके साथ श्वेता ने व्हाईट शूज को कैरी किया है। खुले बालों के साथ मिनिमम मेकअप वाले श्वेता तिवारी के इस लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।
इन दिनों चेक प्रिंट काफी ज्यादा ट्रेंड में है। तो आप चाहें तो शार्ट लेंथ की चेक प्रिंट ड्रेस को दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए चुन सकती हैं। जिसके साथ स्टेटमेंट डिजाइन का हैंडबैग कैरी करना ना भूलनें। वहीं अपने इस आउटफिट को आप स्लीक हेयर स्टाइल के साथ ही न्यूट्रल टोन मेकअप के साथ पूरा करें। फिर देखिए कैसे आप नेचुरल ब्यूटी वाले लुक से फ्रेंड्स को इंप्रेस कर लेंगी।
लिटिल ब्लैक ड्रेस कभी भी फेल नही होती। अगर आप खूबसूरत लुक की ख्वाहिश रखती हैं तो फुल स्लीव और स्वीटहार्ट नेकलाइन की शार्ट ड्रेस को चुन सकती है। जिसके साथ प्वाइंटेड ब्लैक पम्प्स को मैच किया गया है। वहीं साथ में डार्क रेड लिपस्टिक इस लुक को कंप्लीट करेगी। टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल का ये लुक नाइट पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।