फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब हिना खान की साड़ी और ब्लाउज बन गई थी आफत, ट्रोलर्स ने कर दिए थे ऐसे-ऐसे कमेंट

Tue, 09 Feb 2021 04:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 09 Feb 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
hina khan trolled for black and pink saree in kasauti zindagi ki komolika character
hina khan - फोटो : instagram

हिना खान छोटे पर्दे की वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बड़े पर्दे के रुख के साथ अपनी संस्कारी बहू वाली इमेज तोड़ दी है। इसके लिए वो निगेटिव किरदार करती भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस इमेज को तोड़ने के लिए कड़ी मेहनत की है। बोल्ड और स्टाइलिश लुक के साथ ग्लैमरस अंदाज से जल्दी ही वो फैंस की चहेती बन गईं। लेकिन कई सारे अवॉर्ड फंक्शन से लेकर दूसरे मौकों पर जब भी लोगों को उनकी ड्रेस नहीं जंची तो बस उन्हें ट्रोल करने का मौका मिल गया। 

hina khan trolled for black and pink saree in kasauti zindagi ki komolika character
hina khan - फोटो : instagram

ऐसा ही कुछ हुआ जब हिना कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका के किरदार में थी। किरदार की मांग के हिसाब से हिना ग्लैमरस कपड़ों में दिखतीं। लेकिन उनका स्टाइल कई बार यूजर्स को रास नही आया। कोमोलिका के किरदार के लिए हिना ने काले और गुलाबी रंग की डबल शेड साड़ी का चुनाव किया था। जिसका फैब्रिक शिफॉन में था। साधारण सी दिख रही इस साड़ी में ग्लैमर फैक्टर के लिए स्टाइलिश ब्लाउज जोड़ा गया था। 

hina khan trolled for black and pink saree in kasauti zindagi ki komolika character
hina khan - फोटो : instagram
स्ट्रैपलेस पैटर्न के साथ इस ब्लाउज की डिजाइन ट्यूबटॉप जैसी थी। वहीं साथ में इसमे गुलाबी रंग की बलून स्लीव जोड़ी गई थी। हालांकि साड़ी और ब्लाउज की डिजाइन बेशक अच्छी थी। लेकिन इसके स्टाइलिंग में गड़बड़ी कर दी गई। जिसकी वजह से ये लोगों को जरा भी पसंद नही आई। पहले तो साड़ी के पल्लू को उल्टी तरफ से लपेटा गया था। वहीं साड़ी इतने कमर के इतने नीचे से बांधी गई थी कि इसका आगे का जेस्चर काफी एक्सपोजिंग दिख रहा था। साथ ही इसी कारण से हिना ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan trolled for black and pink saree in kasauti zindagi ki komolika character
hina khan - फोटो : instagram

वहीं इस साड़ी के साथ किया गया डार्क मेकअप भी लोगों को पसंद नहीं आया। जिसके बाद लोगों ने बहुत सारे कमेंट किए। हालांकि हिना खान का ये लुक उनके टीवी के किरदार के हिसाब से था। लेकिन लोगों ने हिना को भला-बुरा बोलना शुरू कर दिया। किसी ने कमेंट किया कि आप एक दूसरे को कॉपी क्यों करती हो तो वहीं किसी ने ब्लाउज को बकवास बताया। एक यूजर ने कहा कि उनकी कपड़ों की च्वॉइस कितनी बकवास है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed