फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grooming Tips: शेविंग के दौरान लग गया है कट तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, जलन से मिलेगी राहत

Wed, 28 Aug 2024 09:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 28 Aug 2024 09:15 AM IST
सार

अगर शेविंग करते वक्त रेजर से कट लग गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। 

विज्ञापन
home remedies for razor burns in hindi razor se cut lagne par kya karein
शेविंग के दौरान लग गया है कट तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : Freepik
Grooming Tips: जो पुरुष दाढ़ी रखते हैं, वो इसे काफी अच्छे से मैंटेन भी करते हैं। दाढ़ी मैंटेन करने के लिए बहुत से पुरुष तो बाहर जाकर शेव कराते हैं लेकिन बहुत से पुरुष घर पर ही शेव करना सही समझते हैं। कई बार जल्दबाजी के चक्कर में रेजर के त्वचा कट जाती है, जिसे हम रेजर बर्न कहते हैं। रेजर से कट होने की वजह से कई बार परेशानी इस कदर बढ़ जाती है कि घाव तक हो जाता है।


कई बार तो रेजर कट की वजह से स्किन हल्की खुरदुरी हो जाती है और दाने निकलने लगते हैं। आमतौर पर ये समस्या खराब क्वालिटी का रेजर या ब्लेड यूज करने के कारण होती है। ऐसे अगर शेविंग करते वक्त रेजर से कट लग गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
home remedies for razor burns in hindi razor se cut lagne par kya karein
शेविंग के दौरान लग गया है कट तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : istock

फिटकरी 

आपको आपकी रसोई में फिटकरी अवश्य मिल जाएगी। ऐसे में जब शेविंग करते वक्त कट लग जाए तो फिटकरी को साबुन की तरह त्वचा पर मलें। इससे खून रुक जाएगा और संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा। ये जलन से भी राहत दिलाएगी। 

home remedies for razor burns in hindi razor se cut lagne par kya karein
शेविंग के दौरान लग गया है कट तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock

ठंडा पानी और बर्फ

जैसे ही रेजर से कट लगे तो बिना सोचे सबसे पहले कट पर ठंडा पानी डालें। ये तुरंत ही खून को रोकने का काम करता है। इसके साथ ही आप आईस क्यूब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडे पानी और बर्फ के इस्तेमाल से जलन से भी राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for razor burns in hindi razor se cut lagne par kya karein
शेविंग के दौरान लग गया है कट तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : istock

शहद

शहद में कई प्रकार के एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। ऐसे में रेजर से कट लगने पर इसे तत्काल प्रभाव से कट पर लगाएं। ये आपके घाव को जल्द ही भरने का काम करेगा। 

विज्ञापन
home remedies for razor burns in hindi razor se cut lagne par kya karein
शेविंग के दौरान लग गया है कट तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा जेल

हर घर में एलोवेरा का पौधा तो होता ही है। ऐसे में आप अपने कट लगने पर तत्काल ही एलोवेरा जेल का उपयोग करें। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और घाव को तेजी से ठीक करने में मदद करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed