Tips To Get Ready For Valentine Week: वैलेंटाइन वीक प्यार, रोमांस और खास पलों का जश्न मनाने का सबसे खूबसूरत समय होता है। इस दौरान हर लड़की चाहती है कि उसकी डेट नाइट परफेक्ट हो और वो अपने पार्टनर पर खास इम्प्रेशन छोड़ सके।
{"_id":"6989641e3af391191606930a","slug":"how-to-get-ready-for-date-night-in-valentine-week-2026-2026-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Week 2026: डेट नाइट के लिए ऐसे हों तैयार कि पार्टनर दिल हार बैठे, ये टिप्स हैं बेहद काम के","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Valentine Week 2026: डेट नाइट के लिए ऐसे हों तैयार कि पार्टनर दिल हार बैठे, ये टिप्स हैं बेहद काम के
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:24 AM IST
सार
Tips To Get Ready For Valentine Week: अगर आप डेट नाइट के लिए तैयार होना चाहती हैं तो हमारे बताए टिप्स को फॉलो करें।
विज्ञापन
डेट नाइट के लिए ऐसे हों तैयार कि पार्टनर दिल हार बैठे
- फोटो : Adobe stock
Trending Videos
सही आउटफिट का करें चुनाव
- फोटो : instagram
सही आउटफिट का करें चुनाव
- डेट नाइट पर सबसे जरूरी होता है कि आप अपने आउटफिट में कंफर्टेबल महसूस करें।
- अगर आप किसी रेस्टोरेंट या डिनर डेट पर जा रही हैं, तो फ्लोई ड्रेस, को-ऑर्ड सेट, बॉडीकॉन ड्रेस या एलिगेंट साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
- कैजुअल कॉफी डेट या मूवी डेट के लिए जींस और स्टाइलिश टॉप या कुर्ती भी परफेक्ट रहती है।
- आउटफिट चुनते समय वेन्यू, मौसम और अपनी बॉडी टाइप का ध्यान जरूर रखें, ताकि आप पूरे समय आत्मविश्वास के साथ रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेकअप रखें सॉफ्ट और ग्लोइंग
- फोटो : Adobe stock
मेकअप रखें सॉफ्ट और ग्लोइंग
- डेट नाइट के लिए हैवी और ओवर मेकअप से बचना बेहतर होता है।
- न्यूड या डीवी लुक वाला बेस, हल्का ब्लश और नेचुरल आई मेकअप आपको फ्रेश लुक देगा।
- मस्कारा और आईलाइनर से आंखों को हल्का डिफाइन करें और लिप्स के लिए रेड, पिंक या न्यूड शेड चुनें।
- सॉफ्ट मेकअप आपके नैचुरल फीचर्स को और निखारता है।
हेयरस्टाइल से बढ़ाएं चार्म
- फोटो : instagram
हेयरस्टाइल से बढ़ाएं चार्म
- अच्छा हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को कंप्लीट करता है।
- ओपन सॉफ्ट कर्ल्स रोमांटिक लुक देते हैं, जबकि लो बन एलिगेंट और क्लासी लगता है।
- अगर आप मॉडर्न और कूल लुक चाहती हैं तो हाई पोनीटेल भी एक शानदार विकल्प है।
- बालों को ज्यादा टाइट न बांधें, ताकि लुक नेचुरल लगे।
विज्ञापन
खुशबू का रखें खास ध्यान
- फोटो : Adobe stock
खुशबू का रखें खास ध्यान
- परफ्यूम आपकी पर्सनालिटी का अहम हिस्सा होता है।
- डेट नाइट के लिए लाइट फ्लोरल, फ्रूटी या वैनिला बेस्ड फ्रेगरेंस चुनें।
- बहुत तेज खुशबू से बचें, क्योंकि हल्की और सॉफ्ट खुशबू ज्यादा आकर्षक लगती है।