फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dressing Style: ब्लाउज हो गया है ढीला तो अपनाएं ये तरीके, दोबारा कर सकेंगी इस्तेमाल

Tue, 25 Jul 2023 03:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Jul 2023 03:35 PM IST
सार

अगर आपका ब्लाउज रखे-रखे ढीला हो गया है तो कुछ तरीके अपनाकर आप इसे दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
how to wear oversize blouse without fitting tips in hindi
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor

Dressing Style: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर कार्यक्रम में पहन सकती हैं। ऑफिस के साथ-साथ शादी और त्योहारों में भी महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी के लुक को हमेशा ब्लाउज ही पूरा करता है। अगर ब्लाउज खराब फिटिंग का हो या फिर उसकी डिजाइन खराब हो तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। स्टाइलिश और सही फिटिंग का ब्लाउज आपके लुक को काफी क्लासी बना सकता है। आजकल फिट रहने का काफी चलन है, जिस वजह से कई बार ऐसा होता है कि  ब्लाउज रखे-रखे ढीले हो जाते हैं।



अगर आपका ब्लाउज रखे-रखे ढीला हो गया है तो कुछ तरीके अपनाकर आप इसे दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तरीकों को इस्तेमाल करने के लिए आपको ब्लाउज की फिटिंग सही करने की जरूरत नहीं होगी। बस आप कुछ चीजों का इस्तेमाल करके ब्लाउज को सही फिटिंग का कर सकती है। सही फिटिंग का ब्लाउज पहन कर आप भी खूबसूरत दिखेंगी। 

how to wear oversize blouse without fitting tips in hindi
saree blouse - फोटो : Instagram/Sonamkapoor

श्रृग पहनें

अगर आपका ब्लाउज रखे-रखे ढीला हो गया है तो उसके साथ श्रृग या कोटी पहनें। इससे आपका ढीला ब्लाउज ज्यादा दिखेगा नहीं और आपका लुक भी अलग दिखेगा। प्लेन ब्लाउज के साथ प्रिंटेड कोटी या श्रग काफी अच्छा और आकर्षक लगेगा। ये आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। 

how to wear oversize blouse without fitting tips in hindi
blouse - फोटो : instagram

डोरी

रखे-रखे ढीले हुए ब्लाउज को आप डोरी की मदद से सही फिटिंग का कर सकती हैं। अपने ब्लाउज के पीछे आप डोरी लगवाकर उसका स्टाइल भी बदल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to wear oversize blouse without fitting tips in hindi
blouse - फोटो : instagram

हुक 

ढीले हुए ब्लाउज को एक बार फिर से फिट करने में हुक आपकी मदद करेगा। अपने ब्लाउज के पीछे या साइड हुक लगाकर आप ब्लाउज की सही फिटिंग भी पा सकती हैं। 

विज्ञापन
how to wear oversize blouse without fitting tips in hindi
saree - फोटो : instagram

करें ऑफ शोल्डर

अगर आपका ब्लाउज आस्तीन से ढीला हो गया है तो उसकी आस्तीन को नीचे करके इसे ऑफ शोल्डर बना लें। ब्लाउज के गले को दोनों कंधों की तरफ से नीचे करके आप साड़ी या लहंगा के साथ इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed