फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shopping Tips: खरीदने जा रही हैं कुर्ता तो रखें इन बातों का ध्यान, देखकर लोग करेंगे तारीफ

Tue, 25 Jul 2023 02:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Jul 2023 02:20 PM IST
सार

अगर आप बाजार में कुर्ता खरीदने जा रही हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें। ताकि आपका कुर्ता परफेक्ट लगे। 

विज्ञापन
Shopping Tips for buying kurta from market tips in hindi
कुर्ता डिजाइन - फोटो : instagram

Shopping Tips: हर उम्र की महिला के पास कुर्तों का कलेक्शन तो मिल ही जाता है। महिलाएं कुर्ता पहन कर काफी कंफर्टेबल रहती हैं। इसको खरीदते वक्त आपको कुर्ते के ढेरों पैटर्न, कलर्स, स्टाइल आसानी से मिल जाते हैं। इसे महिलाएं प्लाजो, जींस, स्कर्ट और पैंट के साथ भी कैरी करती हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा क्लासिक ए-लाइन कुर्ता से लेकर लेटेस्ट ट्रेंड हाई एंड लो कुर्ता तक में काफी कंफर्टेबल रहती हैं। हर तरीके के कुर्ते बाजार से लेकर ऑनलाइन आसानी से मिल जाते हैं।



कुर्ता खरीदने वाली हर महिला के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि वो कुर्ता खरीदते वक्त क्या देखती हैं। दरअसल, जिस तरह से एक परफेक्ट कुर्ते में आपका लुक निखर सकता है, वहीं दूसरी ओर अगर कुर्ता सही नहीं होगी तो ये आपके लुक को खराब कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको कुर्ता खरीदते वक्त जरूर रखना चाहिए। 

Shopping Tips for buying kurta from market tips in hindi
बाजार - फोटो : Istock

रखें फैब्रिक का ध्यान

कुर्ता खरीदते समय उसके फैब्रिक पर ध्यान जरूर दें। हमेशा मौसम के हिसाब से ही कुर्ता खरीदना चाहिए। अगर कुर्ते का फैब्रिक ज्यादा हल्का होगा तो ये ज्यादा चलेगा नहीं, वहीं ज्यादा मोटा होने पर ये गर्मी कर सकता है।

Shopping Tips for buying kurta from market tips in hindi
anarkali suit - फोटो : instagram

पैटर्न

हर कार्यक्रम के हिसाब से कुर्ते के पैटर्न अलग-अलग आते हैं। अगर आपको स्टेटमेंट लुक चाहिए तो सिंपल ए लाइन कुर्ता ही बेस्ट है पर, जिन महिलाओं को एवरग्रीन लुक चाहिए, वो क्लासिक अनारकली या अंगरखा स्टाइल में से कुछ चुन सकती हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopping Tips for buying kurta from market tips in hindi
kurta - फोटो : instagram

जरूर देखें लंबाई

कुर्ता खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप उसे किसके साथ पहनने वाली हैं। जैसे कि प्लाजो या स्ट्रेट पैंट के साथ लॉंग कुर्ता चल जाता है, सलवार के साथ ये बेहद अजीब लगता है। 

विज्ञापन
Shopping Tips for buying kurta from market tips in hindi
yellow kurta - फोटो : instagram

फिटिंग को ना करें इग्नोर

कुर्ते की फिटिंग को इग्नोर करने की गलती ना करें। कुर्ते का डिजाइन चाहे जितना भी अच्छा हो, अगर उसकी फिटिंग खराब होगी तो ये देखने में अजीब लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed