{"_id":"63aa86662cbbf8245d3699b5","slug":"impresses-katrina-kaif-airport-look-in-red-floral-pajama-set-here-know-the-cost","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: पजामा पहन विकी कौशल संग छुट्टियां मनाने निकली कटरीना कैफ, कपड़े की कीमत सुन नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Katrina Kaif: पजामा पहन विकी कौशल संग छुट्टियां मनाने निकली कटरीना कैफ, कपड़े की कीमत सुन नहीं होगा यकीन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 27 Dec 2022 12:00 PM IST
कटरीना कैफ फैशन सेंस के मामले में कमाल की है। अवॉर्ड शो से लेकर एयरपोर्ट पर वो कुछ ऐसे कपड़ों में आती हैं कि हर कोई तारीफ करने लगता है। इस बार भी एयरपोर्ट पर पहुंची कटरीना के कपड़ों ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। मुंबई एयरपोर्ट पर पति विकी कौशल संग स्पॉट हुईं कटरीना कैफ ने लाल रंग के प्रिंट वाला पजामा सेट पहना था। जिसमे वो हमेशा की तरह हसीन दिख रही थीं।
Trending Videos
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद कटरीना कैफ एफर्टलेस लुक की वजह से काफी आकर्षक दिख रही थी। विकी कौशल संग ट्रैवल के लिए कटरीना कैफ ने लाल रंग के फूलों वाला सिल्क सैटिन पजामा सेट पहन रखा था। जिसकी कीमत भी बेहद खास है और आम लड़कियों के बस की बात नही है। वहीं विकी कौशल डेनिम जींस और सफेद शर्ट में डैपर लुक में नजर आ रहे थे। कटरीना कैफ ने लक्जरी नाइट वियर फैशन लेबल ओलिविया वॉन हाले से लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
जिसके साथ सफेद रंग के शूज और हाई स्लीक पोनीटेल में कटरीना का अंदाज स्टाइलिश दिख रहा था। वहीं ब्राउन रंग के शेड्स परफेक्ट दिख रहे थे। लाल और सफेद रंग के फूलों वाले प्रिंट के सिल्क सैटिन पजामा सेट को लेबल की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। जिसकी कीमत है करीब 49,400 रुपये। पचास हजार कीमत के करीब वाले इस लक्जरी नाइटवियर को खऱीदना हर किसी के बस की बात नही है। लेकिन आप चाहें तो इससे मिलते जुलते प्रिंट वाले सिल्क सैटिन पजामा सेट को ऑनलाइन खरीद सकती हैं।
4 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
पति विकी कौशल संग सैर पर निकलीं कटरीना कैफ ने क्रिसमस फैमिली के साथ ही मनाया था। जिसकी तस्वीरें उन्होने इंस्टाग्राम पर भी साझा की थी। इन तस्वीरों में कटरीना कैफ ने लाल रंग के चेक प्रिंट वाले पजामा सेट को चुना था। जिसमे शर्ट और पजामा शामिल था। कटरीना का क्रिसमस लुक सिंपल और आरामदायक दिख रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
Katrina Kaif Christmas photos
- फोटो : social media
कटरीना के क्रिसमस की तस्वीरें देखने के बाद सोशल मीडिया उनके प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगाने लगे थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।