फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: गहरे गले के ब्लाउज संग टाइट फिटिंग लहंगे में जान्हवी कपूर पहुंची पार्टी करने

Fri, 21 Oct 2022 06:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 21 Oct 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor in green mermaid lehenga with sultry blouse for manish malhotra diwali party
janhvi kapoor - फोटो : instagram

बॉलीवुड में दिवाली पार्टी का दौर चल रहा है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पार्टी रखी। जिसमे बॉलीवुड के सितारों का जलवा देखने को मिला। जहां ये सितारे ग्लैमरस और ट्रेडिशनल ड्रेस में तैयार होकर पहुंचे थे। इस लिस्ट में जान्हवी कपूर से लेकर करिश्मा कपूर तक का नाम शामिल है। अब जान्हवी कपूर की तस्वीरें सामने आई है। जिसमे लहंगा पहने वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 

janhvi kapoor in green mermaid lehenga with sultry blouse for manish malhotra diwali party
janhvi kapoor - फोटो : instagram

मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लिए गए कपड़ों में जान्हवी कपूर हमेशा की तरह ग्लैमरस दिख रही हैं। वहीं सितारों की पार्टी में उनका आउटफिट सबसे ज्यादा आकर्षक दिखा। जान्हवी कपूर ने ग्रीन कलर के शिमरी लहंगे को चुना था। जिसकी टाइट फिटिंग जान्हवी की कर्वी फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही थी। जान्हवी ने अपने इस लुक की ढेर सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। 

janhvi kapoor in green mermaid lehenga with sultry blouse for manish malhotra diwali party
janhvi kapoor - फोटो : instagram

बात करें इस लहंगे की डिजाइन की तो लहंगे के साथ ही ब्लाउज भी बेहद बोल्ड था। जिस पर बीड्स, सिकुइन और जेम्स का वर्क था। वहीं डीप प्लजिंग नेकलाइन और क्रिस क्रॉस बैक डिटेलिंग जान्हवी की मिड रीफ को को दिखा रही थी। इस बोल्ड लुक वाले ब्लाउज के साथ जान्हवी ने ग्रीन कलर के लहंगे को चुना था। जिसकी मरमेड शेप डिजाइन इसे खास बना रही थी। जिस पर पूरा सिकुइन वर्क किया गया था। लहंगे के साथ कंधे के एक तरफ मैचिंग का दुपट्टा कैरी किया था। जिस पर तार और सिकुइन वर्क दिख रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor in green mermaid lehenga with sultry blouse for manish malhotra diwali party
janhvi kapoor - फोटो : instagram

वहीं जान्हवी का मेकअप भी उनके लहंगे की तरह बेहद खास था। माव शेड के लिपस्टिक के साथ स्मोकी आई शैडो, स्लीक आईलाइनर और डबल कोट मस्कारा के साथ आई मेकअप पूरा किया गया था। जबकि पिंक ब्लश चिक्स, बीमिंग हाईलाइटर जान्हवी की ग्लोइंग स्किन पर और खूबसूरत लग रही थी। वहीं खुले वेवी बालों के साथ इस लहंगे को पेयर किया गया था। जिसमे जान्हवी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed